महाभारत गप्प।

गीता प्रेस गोरखपुर द्वारा प्रकाशित महाभारत के शान्तिपर्व के 29 वे अध्याय में एक कहानी इस प्रकार है :-

युधिष्टर महाभारत युद्ध में हुए अपने परिवार का तथा हुए बड़े विनाश से दुखी हो कर सन्यास लेना चाहते थे। जिस पर बाकी के सभी भाई, द्रोपदी और व्यास तथा दूसरे ऋषियों ने बहुत समझाया परंतु युधिष्टर चुप ही बैठे रहे। तब श्री कृष्ण ने पुराने राजाओं के बड़े बड़े कारनामे सुना कर यह कहा ये भी सभी मर गए । राम समेत कई कहानियां सुनाने के बाद एक कहानी राजा भगीरथ की भी सुनाई। यू कहा। 
राजा भागीरथ जी काल के गाल में चले गए। जिसके विस्तृत यज्ञ में इंद्र में सोमरस पी कर हजारों असुरों का वध किया। राजा भागीरथ ने अपने यज्ञ में सोने के आभूषणों से विभूषित 1000000 कन्याओं को दान दिया। और ये 10 लाख कन्याएं के साथ निम्न प्रकार रथ और जानवर भी थे।
10 लाख कन्याएं 10 लाख रथों पर एक रथ में 4 घोड़े, 1 रथ के साथ 100 हाथी, हर हाथी के पीछे 1000 घोड़े,  हर घोड़े के पीछे 1000 गाय, एक गाय के साथ 1000 भेड़ बकरी। ये सब दान दिए।

आओ पूरा हिसाब करते हैं।

1. रथों के साथ घोड़े            :- 10 लाख x 4
2. हाथी                            :- 10 लाख x 100
3. घोड़े            :- 10 लाख x 100 x 1000
4. गाय            :- 10 लाख x 100 x 1000 x 1000
5. भेड़ बकरी :-10 लाखx100x1000x 1000x 1000

कुल जानवर 
घोड़े :-                            10,00,00,00,000
+                                              40,00,000
हाथी :-                                 10,00,00,000
गाय :-                  10,00,00,00,00,00,000
भेड़ बकरी :- 1,00,00,00,00,00,00,00,000
कुल जोड़ :-  1,00,10,00,10,10,40,00,000
1 शंख, 10 नील, 10 अरब, 10 करोड़, 40 लाख।

पृथ्वी की जमीन का क्षेत्रफल :- 14,89,40,000 sq km (आधुनिक विज्ञान के अनुसार)

1 वर्ग किलोमीटर में जानवर बनेंगे 67 करोड़, 20 लाख, 82 हजार 785
यानी 1 वर्ग मीटर में 672 से ज्यादा जानवर।
6 फीट x 6 फीट डबल बेड का एरिया 1.67225472 sq मीटर
डबल बेड जितनी जगह पर जानवर आए 1123.75
अभी 10 लाख कन्याएं भी है। 10 लाख रथ भी है। और पृथ्वी पर रहने वाले बाकी के आदमी और जानवर भी हैं।

श्री कृष्ण जी झूठ नहीं बोल सकते। या तो आधुनिक विज्ञान गलत है या पृथ्वी की जमीन का क्षेत्रफल पुराने समय में जरूर बड़ा रहा होगा। नासा अभी तक ये रहस्य जान नही पाया है। बोलो सनातन धर्म की जय। लेकिन ब्राह्मणों की औलादें ने इन को पढ़ना क्यों बंद कर दिया। क्यों झूठा आधुनिक विज्ञान पढ़ रहें हैं? खुद तो पढ़ते नही, दूसरे लोगों को बता रहें है कि हमारे ग्रंथों में बहुत अनसुलझा विज्ञान है । जब पड़ेंगे ही नही तो सुलझाएंगे कैसे?


●●●

26 अगस्त 2021

वेद व्यास महाभारत के रचयिता है। महाभारत खिलभागे हरिवंश पुराण महाभारत का ही हिस्सा है। महाभारत को लिखवाया व्यास ने ही,  पर लिखा था गणेश ने। (1 और 2 ) आदीपर्व दूसरा अध्याय 82 वा श्लोक।

महाभारत खिलभागे में व्यास को विष्णु का ही अवतार बताया गया है। यानी व्यास जी खुद अपने आप को विष्णु का अवतार बता रहें है। (3) हरिवंश पर्व 41 वां अध्याय शलोक 161, 162

"मैंने इस महाकाव्य में संपूर्ण वेदों का गुप्ततम रहस्य तथा अन्य सब शास्त्रों का सार सार संकलित करके स्थापित कर दिया है, केवल वेदों का ही नहीं उसके अंग और उपनिषदों का भी विस्तार से निरूपण किया है" महाभारत में व्यास ने ऐसा लिखा। (4)  आदि पर्व पहला अध्याय 61, 62 वां शलोक।

जब महाभारत युद्ध की पूर्ण तैयारी हो गई। दोनों सेनाएं मैदान में डट गई तब वेद व्यास ने अपने बेटे अंधे धृतराष्ट्र को पूछा कि अगर आप युद्ध का पूरा हाल घर पर बैठ कर देखना चाहते हो तो मैं तुम्हे दिव्य नेत्र प्रदान करूं ? इस पर धृतराष्ट्र ने कहा कि मै अपने पुत्रों का विनाश ना देख पाऊंगा इसलिए मुझे सिर्फ पूरा हाल सुना ही दिया जाय। तब यह दिव्य नेत्र संजय को दिए। जिससे वह दिन हो या रात, कोई बात प्रगट हो या अप्रकट,  मन में ही क्यों ना सोची गई हो, सब कुछ जान लेगा। (5) भीष्म पर्व 2सरा अध्याय, 6 से 12 शलोक।

ऐसे दिव्य नेत्र धृतराष्ट्र को पिता व्यास ने बालक धृतराष्ट्र को क्यों नहीं दिए। सब प्रभु की माया। मुझे नहीं पता।

इस दिव्य नेत्र मिलने से संजय को पूरी पृथ्वी, सूर्य और चन्द्र का विस्तार, मान स्पष्ट दिखाई देनेवाला और धृतराष्ट्र को इस प्रकार बताया।

व्यास ( diameter)

                        संजय          आधुनिक 
                      द्वारा बताया।       विज्ञान
चन्द्र (moon)  132000 km  3475 km
राहु               144000 km     not exist
सूर्य (Sun)120000 km 1392700km 

महाभारत में चन्द्र राहु और सूर्य का व्यास क्रमश 11000, 12000, और 10000 योजन बताया है उसको 12 से गुणा करने से किलोमीटर बनते है। (6) भीष्म पर्व 12 वा अध्याय 41 से 45 शलोक। 

‌आजकल के खगोल वैज्ञानिक तो झूठ बोलते हैं। इन्होंने कोन सा फीते से नापा है। और बताओ सूर्य का व्यास चन्द्र के व्यास से 400 गुणा बड़ा बता दिया। मैं रोज देखता हूं।  चन्द्र ही सूर्य से बड़ा हैं।  ठीक ही तो बताया है चन्द्र का व्यास 132 हजार किलोमीटर  और सूर्य का 120 हजार किलोमीटर।  बिल्कुल सूर्य चन्द्र से छोटा ही है। खगोल शास्त्री बन कर मुझे मूर्ख बनाना चाहते हैं। मैं सनातन धर्म को मानने वाला मूर्ख थोड़े बनूंगा। व्यास जी गलत लिख ही नहीं सकते। भगवान विष्णु के अवतार हैं।उनके द्वारा दिए गए दिव्य नेत्र से जो ज्ञान प्राप्त होगा वह गलत तो नहीं हो सकता। महाभारत तो लिखवाया ही व्यास जी ने है। हमारी पृथ्वी तो असीमित है। सूर्य के मुकाबले बहुत बड़ी। यह तो अंधा भी जान सकता है।   10,08,000 ( 10 लाख 08 हजार ) km ( 84000 योजन x 12) सुमेरु पर्वत पृथ्वी के अंदर धंसा हुआ है । इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है की पृथ्वी का व्यास कितना बड़ा होगा। 10 लाख 08 हजार किलोमीटर जब पर्वत पृथ्वी के गर्भ ने समा सकता है तो पृथ्वी का व्यास तो इससे कहीं ज्यादा होगा। जिस धरती पर मैं रहता हूं वह धरती सूर्य से छोटी हो ही नहीं सकती। (7) भीष्म पर्व 6 वा अध्याय 10, 11 शलोक 
‌
‌सनातन धर्म ही विश्व गुरु धर्म है। हम किसी से सीखेंगे नहीं। सबको हमसे ही सीखना होगा।

ग्रहण लगने का कारण राहु का होना है। यह चन्द्र और सूर्य दोनों से बड़ा है। उसका व्यास 144000 km है।

Comments

Popular posts from this blog

शंबुक

शूद्र जन्म से ही शूद्र

मत्स्य पुराण की कथा