समुन्द्र पी कर सुखा देने की कथा
- Get link
- X
- Other Apps
महाभारत के वन पर्व के 102 से 106 अध्याय में अगस्त्य मुनि द्वारा पूरा समुन्द्र पी कर सुखा देने की कथा है।
पिछली पोस्ट में मैने बताया था कि महाभारत की कहानी के अनुसार परशुराम ने धरती को क्षत्रिय शून्य किया था। और आज की कहानी में अगस्त्य मुनि ने समुन्द्र को जल शून्य कर दिया था।
आज का ज्ञान विज्ञान बताता है कि धरती के 71% हिस्से में समुन्द्र है। यानी जिस पर हम रहते है वह सिर्फ 29% है। 29%हिस्से में रहने वाला एक आदमी धरती का 71% हिस्से को अपने पेट में डाल ले, क्या यह संभव है ?
कालेय नामक दैत्यों का दल रात को मुनियों को खा जाते थे और दिन में ये दैत्य समुन्द्र में छुप जाते थे। तब मुनियों ने विष्णु से सहायता मांगी। विष्णु ने अगस्त्य मुनि के पास भेजा।
मुनियों ने ब्रह्मा को यूं कहा कि अगर ब्राह्मण समाप्त हो गए तो धरती समाप्त हो जाएगी और धरती समाप्त होगी तो स्वर्ग भी नष्ट हो जाएगा।
यानी ब्राह्मणों के सिर पर धरती और स्वर्ग टिका हुआ है।
परशुराम ब्राह्मण ने धरती को क्षत्रिय शून्य किया और वह भी ब्रह्मा की मदद से, कोई फ़र्क नहीं पढ़ा।
सभी मुनि तब अगस्त्य मुनि के पास गए। तब अगस्त्य मुनि ने सारे समुन्द्र को पी कर सुखा दिया। फिर सारे दैत्य मार दिए। अगस्त्य को फिर प्राथना की गई कि समुन्द्र को फिर भर दे, परंतु अगस्त्य ने कहा कि पानी तो मैने पचा लिया। तब सभी ऋषि मुनि विष्णु के साथ ब्रह्मा के पास गए। ब्रह्मा ने बताया कि समय आने पर राजा भगीरथ ( जो गंगा को धरती लोक पर लेे कर आया था) समुन्द्र को भरेंगे।
इसी कहानी के साथ यह कहानी भी जुड़ी है कि अगस्त्य मुनि ने विंध्यगिरी पर्वत को बड़ा होने से रोक दिया था। बड़ा होने का मतलब, यह पर्वत सूर्य से नाराज़ होकर सूर्य के रास्ते को रोकना चाहता था। कहानी के अनुसार सूर्य मेरू पर्वत की परिक्रमा करता है, विंध्यगिरी ने कहा कि मेरी भी परिक्रमा कर परंतु सूर्य ने इंकार कर दिया था।
है ना मेरे देश का सनातन धर्म महान ? हमारे पूर्वजों ने रामायण महाभारत और वेदों की रचना कर के महान काम किया।
महाभारत के संबंधित पन्ने पोस्ट कर दिए गए है।
**************************
महाभारत के वन पर्व के 96 से 99 अध्याय में अगस्त्य मुनि के विवाह और संतान उत्पत्ति का विवरण है। पिछली पोस्ट में मैने अगस्त्य मुनि द्वारा समुन्द्र को पी कर जलशुन्य करने की कहानी लिखी थी।
मान्यता है कि अगर हम संतान उत्पति करेंगे तभी हमारे पितरों का उद्धार होगा। अगस्त्य मुनि के पितरों ने जो उल्टे लटके हुए थे, पूछने पर अगस्त्य मुनि को बताया कि तुम संतान उत्पत्ति करोगे तभी हमारा उद्धार होगा। अगस्त्य मुनि ने संतान उत्पत्ति का वादा किया।
लेकिन अगस्त्य मुनि को ढूंढने पर भी अपने योग्य लड़की नहीं मिली। तब अगस्त्य मुनि ने खुद से अलग अलग जंतुओं के सुंदर अंगो की भावना लेकर एक लड़की का निर्माण किया। उन्हीं दिनों विदर्भराज भी संतान प्राप्ति के लिए उपाय कर रहे थे। अगस्त्य मुनि ने वह अपने लिए निर्मित लड़की विदर्भराज को दे दी।
विदर्भराज ने उस लड़की या औरत से एक कन्या उत्पन्न की जिसका नाम रखा लोपामुद्रा । जब वह जवान हुई तो उसके इर्द गिर्द 100 लड़किया और 100 दासियां साथ ही रहती थी।
जो लड़की खुद निर्मित की हो वह कायदे से हमारी क्या लगेगी ? बेटी। लेकिन अगस्त्य ने तो लड़की स्वय अपने लिए निर्मित की थी फिर राजा को क्यों दी ? अगस्त्य मुनि संतान उत्पन्न कैसे करेगा ? वह तो इंतजार कर रहा था कि जो लड़की खुद अपने लिए निर्मित की थी उसकी बेटी कब जवान हो और उससे संतान उत्पन्न करे।
अगस्त्य मुनि ने विदर्भराज से उस लड़की लोपामुद्रा को मांग लिया। राजा के होश उड़ गए लेकिन अगस्त्य मुनि के क्रोध से भी डर रहा था। तब लोपामुद्रा ने खुद ही अपने पिता को बोला कि मुझे अगस्त्य मुनि के साथ भेज दो। फिर राजसी वस्त्र उतार कर फटे हुए साधारण कपडे पहन लिए।
आगे लिखा है कि अगस्त्य मुनि अपनी पत्नी लोपामुद्रा को लेकर गंगादवार ( हरिद्वार ) चले गए और घोर तपस्या में लीन हो गए। ( स्त्री का निर्माण किया था खुद के संतान उत्पत्ति के लिए, लेकिन उस स्त्री को दे दिया विदर्भराज को। उस स्त्री से जब लड़की पैदा हुई उससे विवाह कर लिया । करनी थी संतान पैदा लेकिन घोर तपस्या में लीन हो गए )
कहानी में आगे है कि बहुत समय व्यतीत होने पर अपनी पत्नी लोपामुद्रा को देखा और संभोग के लिए पास बुलाया। लेकिन लड़की शर्मा गई और बोली कि इन सन्यासियों वाले कपड़ों में में संभोग करूंगी तो संन्यासियों को दाग लगेगा। मुझे संभोग करने के लिए राजसी वस्त्र और राजसी शय्या (bed) चाहिए। अगस्त्य मुनि ने कहा कि धन तो मेरे पास भी नहीं है ना ही आपके पास है। लोप मुद्रा बोली की मेरे ऋतुकाल में थोड़ा समय रह गया है आप जल्दी से राजसी वस्त्र और शय्या का प्रबंध करो, मै तभी संभोग करूंगी।
मजबूर होकर अगस्त्य मुनि राजा श्रुतर्वा, ब्रघ्नश्व, त्रसदस्यू के पास गए। तीनो ने अपने बही खाते निकाल कर दिखा दिए, जिनमे आमदन और खर्च बराबर थे, बचत कुछ नहीं थी। त्रसदस्यू के कहने पर इल्वल के पास गए। वहां से जुगाड हो ही गया।
तब लोप मुद्रा खुश हुई और बोली कि आप मुझे शक्तिशाली पुत्र दीजिए। अगस्त्य मुनि ने पूछा कि 1000 पुत्र भी मिल सकते है । 10 10 की शक्ति रखने वाले 100 पुत्र भी मिल सकते है या 100 100 की शक्ति वाले 10 पुत्र या 1000 की शक्ति वाला एक ही पुत्र। बोलो क्या चाहिए ? लोपामुद्रा ने एक ही पुत्र मांगा जो 1000 का बल रखता हो। ( जैसे किसी को 1000 रुपए देने हो पूछा जाए कि 1000 का एक ही नोट दूं, 100 100 के दस नोट दूं, 10 10 के 100 नोट दे दूं )
फिर अगस्त्य मुनि ने लोपामुद्रा से यथा समय समागम किया और एक पुत्र पैदा किया । लेकिन समागम करके अगस्त्य फिर वन में चले गए। पुत्र 9 या 10 महीनों में पैदा नहीं हुआ। 7 साल गर्भ में पलता रहा। फिर बाहर निकला और इसका नाम था महाविद्वान दृढ़स्यु। तब जाकर अगस्त्य मुनि के पितरों को मनोवांछित लोक प्राप्त हुए।
- Get link
- X
- Other Apps















Comments
Post a Comment