ढोल, गंवार

 ढोल, गंवार, शुद्र, पशु, नारी

सकल ताड़न के अधिकारी!!
विद्वान कह रहे हैं कि ताड़न का अर्थ देखना, ख़्याल रखना, सँभालना आदि है। इसे देखते हुए तुलसी की इन लाइनों को अब से इस तरह पढ़ा जाएगा।
ढोल, गंवार, ब्राह्मण, पशु भारी
सकल ताड़न के अधिकारी!!
Why should Shudras have all the fun?
बताइए। हद है। मेरे साथ भाषा का खेल खेल रहे हैं। भाषा मेरी ज़मीन है। वहाँ तो मैं दौड़ाकर पटकूँगा। अब बताइए ताड़न का मतलब। चुपचाप मान लीजिए कि आपके पुरखे अच्छे लोग नहीं थे। परम जातिवाद थे। ऐसा सोचने के बाद ही सुधार की गुंजाइश है।
ढोल, गंवार, ब्राह्मण, पशु भारी
सकल ताड़न के अधिकारी!!
कवि इन पंक्तियों में ढोल, गंवार, ब्राह्मण और पशुओं का ध्यान रखने की बात कर रहा है। जमकर उनका ताड़न किया जाएगा। ढोल का भी ताड़न होगा। और ब्राह्मणों का भी। और पशुओं का ध्यान रखना तो बेहद ज़रूरी है।
ठीक है?
देखिए मोहन भागवत। आपका लौंडा अश्लील हो गया है। गंदी-गंदी गाली दे रहा है। सुधरने को बोलिए। ये कोई अच्छी बात नहीं है।
प्रो.दिलीप मंडल जी




Comments

Popular posts from this blog

शंबुक

शूद्र जन्म से ही शूद्र

मत्स्य पुराण की कथा