अभिमन्यु
की मृत्यु पर शोक करने नारद जी आए। ढांढस बंधाने के लिए विभिन्न कहानियां
सुनाई। एक कहानी राजा भगीरथ की भी सुनाई। राजा भगीरथ ने कितने राजाओं और
राज पुत्रो को जीत कर वहां से 10 लाख कन्याओं को सवर्ण आभूषणों सहित दान
किया। हर एक कन्या एक रथ पर, रथ में 4 घोड़े, हर एक रथ के साथ 100 हाथी, हर
एक हाथी के पीछे 1000 घोड़े। हर एक घोड़े के पीछे 1000 गाएं और एक गाय के
पीछे 1000 बकरियां और भेड़ भी दान दी।
आओ, जानवरों की गिनती करें।
10 लाख रथ, हर रथ के पीछे 100 हाथी, हर हाथी के पीछे 1000 घोड़े जमा 4
घोड़े रथ वाले।, एक घोड़े के साथ 1 हजार गाएं, एक गाएं के साथ 1000 बकरियां
भेड़ भी।
1000000 x 100 = 1000,00,000 ( दस करोड़ हाथी)
10 करोड़ हाथी x 1000 घोड़े + 40 लाख घोड़े = 10000 करोड़ 40 लाख घोड़े
10000, 40, 00, 000 x 1000 गाय
= 10000400,00, 00,000
यानी सौ लाख चार सौ करोड़ गाय
10000400,00,00,000 x 1000 बकरी/भेड़
1000040, 00, 00, 00, 00, 000
यानी 10 लाख 40 खरब ( 1 शंख 40 खराब भेड़ बकरी।
कुल जानवर
भेड़/बकरी = 100,00,40,00,00,00,00,000
गाय 10,00,04,00, 00,00, 000
घोड़े 1,00,00, 40,00, 000
हाथी 10, 00,00, 000
कुल जानवर
1,00,10,41,04,10,40,00,000
1 शंख, 10 नील, 41 खरब, 04 अरब, 10 करोड़, 40 लाख
दान
देना अच्छी बात, लेकिन कन्याओं का दान ? और वह भी दूसरे राजाओं को हरा कर
वहां से लेे आ कर ? यह तो अत्याचार की पराकाष्ठा है। और नारद जी इस राजा को
महान बता रहे हैं।
वैसे श्री कृष्ण ने भी अपनी बहन सुभद्रा। जिसका
अर्जुन ने अपहरण किया था को दहेज में लाखों जवान लड़कियों को दहेज के रूप
में दिया था।
यह सब गीता प्रेस गोरखपुर की महाभारत में लिखा है।
Comments
Post a Comment