सतयुग

 मनु स्मृति के अनुसार सतयुग में आयु 400 वर्ष, त्रेता युग में 300 वर्ष, द्वापर में 200 वर्ष और कलयुग में 100 वर्ष होती है।

दुर्योधन का चाचा विदुर ( पिता एक ही, माता अलग ) विदुर दुर्योधन को बोलता है कि जैसे कुंवारी कन्या को साठ वर्ष का बूढ़ा पसंद नहीं आता, वैसे ही तुझे मेरी बात पसंद नहीं आती। यानी 60 साल का बूढ़ा हो जाता है। ( गीता प्रेस गोरखपुर से छपी महाभारत का पन्ना नीचे पोस्ट किया है।)
फिर मत्स्य पुराण ने लिखा है कि दैत्य राज हिरण्यकश्यप ने एक अरब सात करोड़ बीस लाख अस्सी हजार ( 1,07, 20,80,000) वर्षों तक राज्य किया। इसके बाद राजा बली ने दो करोड़ सतर हजार ( 2,00,70,000) वर्ष तक राज्य किया।
फिर महाभारत में एक कहानी कथा आती है कि दो दैत्य कन्याओं ने एक हजार दिव्य वर्ष तक तपस्या की। मनुस्मृति के अनुसार 360 वर्षों का एक दिव्य वर्ष होता है। यानी 3,60,000 ( तीन लाख 60 हजार वर्षों तक तपस्या की) गीता प्रेस द्वारा छपी महाभारत और नवल किशोर प्रेस लखनऊ से 1917 में छपी मनुस्मृति का संबंधित पन्ना नीचे पोस्ट किया है।
जब 60 साल का बूढ़ा हो जाता है तो उम्र कितनी होनी चाहिए?







Comments

Popular posts from this blog

शंबुक

शूद्र जन्म से ही शूद्र

मत्स्य पुराण की कथा