महाभारत के शब्द।

जो जीता वही सिकंदर, जो हार गया वह कलंदर। इतिहास जीतने वाला ही लिखवाता है।

धर्मराज पुत्र खेलेगा जुआ, पत्नी को भी दाव पर लगा कर हार जाएगा फिर भी दोषी वह नहीं दुर्योधन होगा। यह तो अन्याय है, धर्म नहीं है।

पांच पांडवों में से सिर्फ सबसे बड़ा युधिष्ठर ही राजा था। बाकी नहीं। युधिषठिर के लिए महाभारत में क्या कहा गया, देखिए, सुनिए :-

अपनी पत्नी, पुत्र, जीवन और शरीर लगा कर युधिष्ठर की सेवा करते हैं भाई लेकिन युधिष्ठर द्रोपदी के बेड पर बैठा रहता है। कभी अपने भाइयों को सुख नहीं दिया। कैसा राज्य है युधिष्ठर का जो प्रशंशा के लायक नहीं। जुए के खेल में ही ज्यादा ध्यान कर के अपना ही अहित करता है। युधिष्ठर के इसी जुए के कारण बाकी भाई नर्क तुल्य मुसीबत में पढ़ गए। युधिष्ठर के जुए की वजह से ही बाकी भाई कुछ भी सुख नहीं पा सके । युधिष्ठर के दुर्व्यसन के कारण ही युद्ध में विनाश हो रहा है। कौरव वंश नष्ट हो रहा है। युधिष्ठर के जुए के कारण ही राज्य का अंत हुआ, बाकी भाइयों को महान कष्ट की प्राप्ति हुई।

यह शब्द अर्जुन के हैं। युद्ध में युधिष्ठर कर्ण से साथ हुए युद्ध में घायल हो गया तो अर्जुन युद्ध छोड़ कर युधिष्ठर का पता लेने आया, उधर युधिष्ठर ने सोचा कि अर्जुन कर्ण का वध कर के मुझे खबर सुनाने आया है। लेकिन वध की खबर ना सुन के युधिष्ठर ने अर्जुन को कायर बोल दिया और कहा कि अपना धनुष किसी और को दे दो। इस पर अर्जुन युधिष्ठर का कतल करने पर उतारू हो गया लेकिन कृष्ण के कहने पर कि बड़े आदमी को अगर बुरा भला बोल दो तो भी वह बड़े आदमी के कतल के समान ही होता है इसीलिए अर्जुन ने उपरोक्त बातें युधिष्ठर को सुनाई।

Comments

Popular posts from this blog

शंबुक

शूद्र जन्म से ही शूद्र

मत्स्य पुराण की कथा