वर्ण
- Get link
- X
- Other Apps
1. वर्ण अथवा जाती प्रथा प्राचीन काल से भारत में थी और अब भी समाज में व्याप्त थी। कुछ पोस्ट ऐसी भी आती है कि व्यास जिसने महाभारत लिखी और बाल्मीकि जिसने रामायण लिखी, दोनों शूद्र थे। पता नहीं व्यास को शूद्र क्यों बोलते है जबकि धृतराष्ट्र, पांडु, विदुर और शुकदेव इसी व्यास के बेटे थे। पहले तीनों की माएं अलग अलग थी, जबकि चोथे शुकदेव बिना मां के, केवल व्यास के वीर्य से ही पैदा हुए थे। असल में व्यास सत्यवती के पेट से पैदा हुए थे और सत्यवती मछली के पेट से पैदा हुई बताई जाती है। किसी राजा का वीर्य नदी में गिरने पर मछली ने निगल लिया। मछली के पेट से पैदा हुई लड़की का वर्ण क्या होगा ? असल में सत्यवती को पालने वाला मल्लाह था जिसने मछली को पकड़ा था उसके पेट से सत्यवती व उसके भाई को निकाला था। भाई को राजा ने रख लिया सत्यवती को नहीं रखा।
2. सत्यवती के साथ पराशर मुनि ने संबंध बनाए थे जब सत्यवती की नोका में मुनि जी सफर कर रहे थे। पराशर की पूरी कहानी और व्यास के पुत्र शुकदेव के जनम की कहानी बाद में, पहले यह निर्धारण किया जाए कि व्यास शूद्र कैसे थे। माता सत्यवती जो एक राजा के वीर्य को मछली द्वारा निगलने से पैदा हुई उसका वर्ण क्या होगा ? फिर सत्यवती ने व्यास को जन्म दिया पराशर मुनि के वीर्य से, अब व्यास का वर्ण क्या होगा ? शूद्र वर्ण का जिक्र कैसे आ गया ? सत्यवती को पाला जरूर मल्लाह ने था।
3. बाल्मीकि खुद अपने आप को ब्रह्मा के पुत्र पर्चेता को अपनी पिता बताया है। इस बारे मै ज्यादा ना लिखता हुआ यही कहूंगा कि गीता प्रेस गोरखपुर द्वारा प्रकाशित बाल्मीकि रामायण की भूमिका में बाल्मीकि का संक्षिप्त जीवनी लिखी है जिसका अंत एक लाइन में ऐसे किया है:-
4. "बाल्मीकि को नीच जाती का मानना सर्वथा भ्रम मूलक है"
5. अब कृष्ण। यह बात आम प्रचलित है कि कृष्ण यादव थे । अहीर अथवा यादव समाज अपने आप को कृष्ण के वंशज कहलवाने में गर्व करते है। इसके लिए इस समाज ने संघर्ष भी किया। राव बहादुर बलबीर सिंह ने 1910 ने "अहीर यादव क्षत्रिय महासभा" की स्थापना की।
इससे एक बात तो साफ उभर कर आती है कि कृष्ण क्षत्रिय ही थे। ऐसा ही खिलभाग महाभारत हरिवंश पर्व में लिखा है, 57 वा अध्याय में । राजा मुचुकंद के पूछने पर कृष्ण ऐसे बताते हैं ;-
6. "चन्द्र वंश में नहुष के पुत्र ययाति हुए उनके ज्येष्ठ पुत्र यदु थे । यदु के चार छोटे भाई और थे। मैं यदुवंश में उत्पन्न हुआ हूं। वसुदेव का पुत्र हूं, इसीलिए मुझे वासुदेव भी कहते है"
7. इसी किताब के 80वे अध्याय में कृष्ण अपना परिचय देते हुए ऐसे कहते हैं :-
8. "मैं क्षत्रिय हूं। यदुकुल में उत्पन्न हुआ हूं।"
9. जनेऊ पहनने का अधिकार सिर्फ पहले के तीन वर्णों को है। परंतु यादव अहीर जनेऊ नहीं पहनते थे या यूं कहो कि इनका जनेऊ संस्कार होता ही नहीं। अपने संघर्ष के दौरान उन्होंने जनेऊ भी पहनना शुरू किया। जिससे बिहार में हिंसा के अवसर भी उपस्थित हुए। भूमिहार और राजपूत इस बात का विरोध करते थे।
10. यदु खुद चंद्रवंश से थे फिर कृष्ण को चन्द्र वंश के ना कह कर यदुवंश कैसे कह सकते है। एक वंश, उसके चार बेटे और बेटों के फिर चार चार बेटे। अब 16 नए बेटे है इनका वंश अपने पिता के नाम से होगा या दादा के नाम पर ?
11. अब सत्यवती से व्यास के जन्म की कथा। सत्यवती अपने पिता की सहायता के लिए यमुना में नाव चलाया करती थी। तीर्थयात्रा उद्देश्य से घूमते हुए पराशर ऋषि ने उसको देखा, और उससे समागम की इच्छा प्रगट की। सत्यवती बोली कि नदी के दोनों और बहुत से ऋषि मुनि हमें देख रहे हैं ऐसे में समागम कैसे हो सकता है? पराशर ने अपनी शक्ति से कुहरे की सृष्टि कर दी जिससे सारा प्रदेश अंधेरे से अच्छादित हो गया। सत्यवती आश्चर्यचकित और लज्जित हो गई और की बोली कि मैं अपने पिता के अधीन रहने वाली कुंवारी कन्या हूं। मेरा कन्याभाव दूषित हो जाएगा। कलंकित हो जाऊंगी तो घर कैसे जाऊंगी, फिर मैं जीवित रहना पसंद नहीं करूंगी। लेकिन पराशर जी कहां मानने वाले थे। बस फिर हो गया व्यास जी का जन्म। गीता प्रेस गोरखपुर की महाभारत के आदि पर्व में 63 वे अध्याय में यह कथा है।
12. अब व्यास द्वारा बिना औरत के शुकदेव के जनम की गाथा। व्यास जी आग जलाने की इच्छा से अरनी चला रहे थे। जैसे दही को बिलोने के लिए मधानी को रस्सी से बांध कर चलाया जाता इसी तरह लकड़ी में छेद बना कर दूसरी लकड़ी को उस छेद में मधानी की तरह तेजी से चलाया जाता है उस छेद में लकड़ी का बुरादा होता है जिसको आग लग जाती है। इसी को अरनी कहते है। तब व्यास ने घृतांची नामक अप्सरा को देखा और वीर्य निकल कर अरनी पर गिर गया। व्यास जी बेपरवाह अरनी चलाते ही गए। बस शुकदेव जी वीर्य से प्रगट हो गए। ( यह कथा महाभारत के शांति पर्व में 324 वे अध्याय में है।)
13. बाल्मीकि रामायण के बाल काण्ड के 70 वें सर्ग ने दशरथ राम विवाह के समय अपने वंश का परिचय इस प्रकार देते हैं :-
14. "अम्बरीष के पुत्र नहुष हुए, नहुष के ययाति, ययाति के नाभाग हुए, नाभाग के अज हुए और अज से दशरथ का जन्म हुआ।"
15. अब कृष्ण कि वंशावली ऊपर पैरा 6 देखें। उसमे में नहुष और ययाति का नाम आ रहा है। ययाति के पुत्र यदु से यदुवंश पढ़ा। इसका मतलब राम और कृष्ण का वंश ययाति और उसके पिता नहुष तक एक ही है।
16. क्या ऐसा नहीं लगता कि काल्पनिक पात्रों को जहां मर्जी रख कर फिट कर दिया जाता है। पिछली पोस्ट में मैने दिखाया था कि परशुराम 21 बार धरती को क्षत्रिय विहीन करने की प्रतिज्ञा को पूरा करने के लिए शक्ति कृष्ण से प्राप्त करता है और राम को बताता है कि मैने 21 बार धरती से क्षत्रीय समाप्त कर दिए। द्वापर युग का परशुराम पिछले युग त्रेता के राम को बताता है कि मैने धरती से क्षत्रिय समाप्त किए।
- Get link
- X
- Other Apps








Comments
Post a Comment