स्त्रियां।

पांडवों का पिता पांडू श्राप के कारण स्त्री से संभोग नहीं कर सकता था लेकिन उसको पुत्र प्राप्ति की बहुत चिंता थी जिसके लिए उसने अपनी पत्नियों को नियोग करने के लिए प्रेरित करना था। वह कुंती को किस तरह प्रेरित करता है इसका विवरण महाभारत के आदि पर्व में इस प्रकार है। यह महाभारत 1907 छापी गई थी परंतु इसकी भूमिका 1895 में लिखी गई थी। भूमिका में अंग्रेजों के शासन का गुणगान किया गया है कि उसने मुगलों से छुटकारा दिलवाया लेकिन साथ हुई यह रोना भी रोया गया है कि नई शिक्षा के कारण नवयुवक सनातन धर्म से दूर हो रहे हैं। पांडू द्वारा प्रेरित करने का यह विवरण गीता प्रेस गोरखपुर की महाभारत में नहीं है। लेकिन आप गूगल पर श्वेतकेतू द्वारा बनाए नियम लिख कर सर्च कर सकते हो, यही सच्चाई मिल जायेगी।
पूर्व काल में स्त्रियों को कोई मनाई नहीं थी, वे उन दिनों स्वतंत्र अर्थात पति द्वारा ना रोके  जाकर भोग के सुख की आशा में घूमा करती थी। वे कुमारी दशा होने पर भी व्यभिचार किया करती थीं। इससे उनको कोई अधर्म नहीं होता था क्योंकि यही उन दिनो यही धर्म था। महर्षि लोग भी प्रमाण द्वारा दिखाए गए इस धर्म की प्रशंसा करते हैं। आज तक इस धर्म की पूजा हो रही है क्योंकि सनातन धर्म स्त्रियों पर कृपा युक्त है। पर थोड़े काल से वर्तमान में जो नियम लागू हो रहा है, वह क्यों लागू हुआ इसके बारे में मैं विस्तार पूर्वक बताता हूं।

हमने सुना है कि उद्धालक नाम के एक महर्षि थे उनका बेटा श्वेतकेतु बहुत मशहूर हुआ। उस श्वेतकेतु ने ही क्रोधित होकर यह नई मर्यादा ठहराई। उसका कारण सुनो। एक बार एक ब्राह्मण श्वेतकेतु के सामने ही उसकी माता का हाथ पकड़कर बोला, आओ चलें। श्वेतकेतु अन्य पुरुष के द्वारा अपनी माता को ले जाते हुए देखकर दुखी और क्रोधित हुआ। उसके पिता उद्दालक ने अपने बेटे श्वेतकेतु के क्रोध को भांपते हुए बोला कि बेटा क्रोधित मत हो। सनातन धर्म ही ऐसा है सभी वर्ण की स्त्रियां सबको बिना रोक टोक के उपलब्ध हैं। गाय के समान सफेद वर्ण की प्रजा भी निज निज वर्णों से व्यवहार किया करती हैं। आगे ऋषि कुमार श्वेतकेतु ने ही सहने से अक्षम हो कर नई मर्यादा ठहराई। श्वेतकेतु ने यह नियम रचा कि पति को छोड़कर अगर कोई स्त्री व्यभिचार करेगी, उसको  भ्रूण हत्या का पाप लगेगा। फिर भी अगर कोई पुरुष इस भूमंडल पर कुमार अवस्था से, ब्रह्मचारिणी, पतिवर्ता प्यारी स्त्री को छोड़कर पराई नारी से मिलेगा उसको भी यही पाप लगेगा। जो स्त्री पुत्र पैदा करने के लिए अपने पति के पास नहीं जाएगी, उसकी बात नहीं मानेगी उसको भी यही पाप लगेगा। उस उद्दालक के पुत्र श्वेतकेतु ने बलपूर्वक यह मर्यादा ठहराई थी। हमने सुना है सौदास नामक राजा ने अपनी पत्नी से पुत्र पैदा करने के लिए महर्षि वशिष्ठ को नियुक्त किया था, जिससे अश्मक नामक पुत्र पैदा हुआ था। उस कामिनी ने अपने पति की खुशी के लिए यह काम किया था। तुम यह भी जानती हो कि कुरु वंश का वंश बढ़ाने के लिए हम लोगों का जन्म व्यास से हुआ है। इन सब बातों की आलोचना करके मेरी इस धर्म अनुसारी बात को मानना तुम्हें उचित है। धर्म जानने वाले यह व्यवस्था तो करते हैं कि स्त्री किसी भी हाल में पति को छोड़कर कहीं ना जाए परंतु अन्य काल में वह स्वतंत्र हो सकती हैं।

Comments

Popular posts from this blog

शंबुक

शूद्र जन्म से ही शूद्र

मत्स्य पुराण की कथा