यज्ञ और सम्भोग

 


17 दिसंबर 2021
युद्धिष्ठर ने भीष्म से पूछा :-
आदमी और औरत जब संभोग करते है तो आनंद की अनुभूति किस को ज्यादा होती है? ( यह सवाल अक्सर वर्तमान समय में भी उठता रहता है और इसका जवाब ऐसे दिया जाता है कि कान में जब उंगली डाली है तो सुख उंगली को मिलता है या कान को। लेकिन यह जवाब भी संतुष्ट नहीं करता। अगर औरत से पूछोगे तो वह अपने बारे में तो बता पाएगी लेकिन उसके साथ संभोग करने वाले को सुख उससे कम या ज्यादा हुआ इसके बारे में वह तो नही बता सकती। इसी तरह पुरुष भी नही बता पाएगा) इस का जवाब तो वही दे पाएगा जिसने स्त्री को मिला सुख और पुरुष को मिला सुख दोनो की अनुभूति की हो।
भीष्म इस के जवाब में एक कहानी सुनाते है। यह कहानी महाभारत के अनुशासन पर्व के 12 वें अध्याय में दर्ज है।
कहानी के अनुसार राजा ने एक यज्ञ पुत्र प्राप्ति के किया, यज्ञ का नाम दशरथ वाले यज्ञ पुत्रेष्टि यज्ञ या अश्वमेघ यज्ञ नही है। यज्ञ का नाम है "अग्निष्टुत"।
इस यज्ञ से इंद्र नाराज हो गया उसका इस यज्ञ से बैर था लेकिन कुछ कर नही पाया। राजा को यज्ञ से 100 पुत्र प्राप्त हो गए। एक बार राजा जंगल में शिकार खेलने गया। इंद्र को बदला लेने का यही मौका अच्छा लगा। इंद्र ने राजा को भटका दिया। राजा भटकते हुए दूर पहुंच गया और थक गया। इसको सरोवर दिखा और राजा घोड़े को बांध कर सरोवर में नहा लिया। बाहर निकलने पर उसने देखा कि वह अब स्त्री बन चुका है। परेशान हो कर घर पहुंचा सब को अपनी कहानी बताई और अपने 100 पुत्रों को बोला कि तुम मिल कर राज्य करो और मैं जंगल को जाता/जाती हूं।
जंगल में वह किसी तापस ( तपस्वी ) के आश्रम में रहने लगी। और तपस्या शुरू हो गई यानी यहां भी 100 पुत्र इस स्त्री रूपी राजा ने पैदा कर दिए। वह उनको ले कर पहले वाले 100 पुत्रों के पास गई और बोली कि यह मेरे पुत्र और तुम्हारे भाई है।अब तुम मिल कर राज्य करो।
इंद्र ने सोचा कि वह तो राजा का यज्ञ ही रुकवाना चाहता था लेकिन न सिर्फ यज्ञ पूरा हुआ, 100 बच्चे भी यज्ञ से प्राप्त किया और अब जब मैने राजा को स्त्री बना दिया तो इसने 100 बच्चे और पैदा कर लिए। यानी इसका तो और भी फायदा हो गया।
इंद्र ने ब्राह्मण का रूप धारण कर के उसको पुत्रों में फूट डाल दी। सभी 200 पुत्र लड़ कर मर गए। इंद्र ने यह बताया था कि देवता और असुर दोनो कश्यप के पुत्र हैं यानी एक भी बाप की औलाद तब भी वह मिल कर नही रहते। तुम तो एक बाप की औलाद भी नही हो।( क्या ब्राह्मणों को बदनाम करने के लिय इंद्र ने फूट डालने के लिए ब्राह्मण का रूप धारण किया?)
वह राजा जो स्त्री रूप में थी, रोने लगी। इंद्र उसी ब्राह्मण के रूप में उसके पास आया। बातें हुई , बातों में उसने बताया कि वह इंद्र है और अग्निष्टुत यज्ञ से नाराज है। स्त्री रूपी राजा ने माफी मांगी, इंद्र संतुष्ट हुआ और पूछा कि मैं तेरे 100 पुत्र पुरुष रूप वाले के या 100 पुत्र स्त्री रूप वाले के जीवित कर सकता हु और अब तुम जिस रूप ने रहना चाहो वह भी चुन सकते हो।
उस राजा ने जो जवाब दिया वह इसी प्रश्न के आधार पर दिया कि संभोग सुख किस को ज्यादा मिलता है, पुरुष या स्त्री को। जिसमे सुख अधिक वही जीवन उसने चुना। क्या चुना?
खुद से पढ़िए। गीता प्रेस गोरखपुर द्वारा प्रकाशित महाभारत के पन्ने पोस्ट कर दिए है।








Comments

Popular posts from this blog

शंबुक

शूद्र जन्म से ही शूद्र

मत्स्य पुराण की कथा