क्या बालू की भीत पर खड़ा है हिन्दू धर्म
- Get link
- X
- Other Apps
निम्न मैने 'डॉक्टर सुरेन्द्र कुमार शर्मा अज्ञात ' की पुस्तक "क्या बालू की भीत पर खड़ा है हिन्दू धर्म" से लिया है :-
छद्म हिंदुत्ववादी तत्व जब संस्कृति की बात करते हैं तो वे भी इसी पद्धति का अनुसरण करते हैं -- मीठा मीठा हड़प कड़वा कड़वा थू थू। यदि आप की तथाकथित संस्कृति मानवतावादी है तो फिर शूद्रों के कान में शीशा या लाख डालने वाले, शंबुक की हत्या करने वाले, एकलव्य का अंगूठा काटने वालेे, नियोग रूपी पशु धर्म को व्यवहार में लाने वाले, जीवित पत्नी को पति के शव के साथ जलाने वाली किस 'संस्कृति' के लोग हैं? यदि आप की संस्कृति राम को जन्म देती है तो रावण को जन्म देने वाली किस संस्कृति की उपज है ? अगर पांडव आपकी संस्कृति के प्रतिनिधि हैं तो कौरव किस संस्कृति की देन है ? द्रोपती के पांच पतियों वाले संस्कृति किसकी है? जुए में पत्नी को दांव पर लगाने वाले किस संस्कृति के हैं? पिताहमा ( भीष्म) को मारने वाले और गुरु (द्रोणाचार्य) को मारने वाले किस संस्कृति के हैं? सुभद्रा को निकाल कर ले भागने वाला अर्जुन किस संस्कृति की उपज है? बड़े भाई के दुश्मन के साथ मिलकर उसे मरवाने वाला और देश से द्रोह करने वाला विभीषण किस संस्कृति का है। बड़े भाई बाली को राम के हाथों मरवाने वाला और मां समान कही गई बड़े भाई की पत्नी को अपनी पत्नी बनाने वाला सुग्रीव किस संस्कृति की पैदाइश है। अग्नि परीक्षा में उत्तीर्ण पत्नी को बहाना बनाकर त्यागने वाले की संस्कृति कौन सी है? नियोग से जन्मे धृतराष्ट्र, पाण्डु, विदुर और पांचो पांडव : अन ब्याही मां कुंती, पांच पतियों की पत्नी द्रोपदी, ये किस संस्कृति से संबद्ध है
- Get link
- X
- Other Apps

Comments
Post a Comment