दुर्योधन

 दुर्योधन का नाम सुयोधन था। इतिहास हमेशा जीतने वाले राजाओं के चाटुकारों द्वारा लिखा जाता है। हारने वाले की बुराई ही की जाती है, जीतने वाले के गुणगान किए जाते है।


बार बार एक ही गाना गया जाता है कि द्रोपदी का अपमान किया था भरी सभा में। और युधिष्ठर जिस को धर्म राज कहा जाता है, दो बार जुआ खेलता है। पहली बार राज पाठ हारने के बाद, अपने कीमती रथ और रथो में पढ़े हुए कीमती संपत्ति को हारता है, एक एक करके अपने भाइयों को दाव पर लगा कर हारता है। फिर खुद को दाव पर लगा कर हारता है और फिर द्रोपदी को दाव पर लगाता है और हारता है। औरत को दाव पर लगाने और हारने का मतलब क्या होता है क्या धर्मराज युधिषठिर को नहीं पता था या हम सब को नहीं पता।

फिर भी द्रोपदी, सब भाइयों, खुद युधिष्ठर को भी मुक्त कर दिया धृतराष्ट्र ने।

लेकिन धर्मराज युधिष्ठर ने फिर दोबारा जुआ खेला।फिर राज पाठ हारा।

महाभारत में ही लिखा है, युधिष्ठर ने स्वीकार किया कि जुआ इस नियत से खेला कि सुयोधन को हरा कर उस का राज पाठ छीन लूंगा।

हारने वाला हमेशा हेराफेरी का इल्ज़ाम लगाता ही है।

क्या ऐसे लोग राजा बनने के लायक है ?

महाभारत युद्ध के दौरान अर्जुन ने युधिष्ठिर को मारने पर तत्पर हो गया था लेकिन कृष्ण के कहने पर कि बड़े आदमी की निंदा करने को भी मारना ही कहा जाता है, जो बातें क्रोधपूर्वक सुनाई और सभी विपत्तियों का जिम्मेवार उसी को बताया, उसका विवरण अगली पोस्ट में दूंगा।

जब सुयोधन मर रहा था, उस समय, महाभारत में जिक्र है कि प्रकृति ने उस का अभिनन्दन किया, गुणगान किया। पांडवों के अधर्मी व्यवहार की निंदा की।

कृष्ण ने लज्जित महसूस किया और स्वीकार किया कि जीतने के लिए अधरम पूर्ण तरीके अपनाए थे।



Comments

Popular posts from this blog

शंबुक

शूद्र जन्म से ही शूद्र

मत्स्य पुराण की कथा