उसके जवाब में मैने जब लिखा कि पांडु पुत्रों ने कर्ण को ही क्षत्रिय नहीं माना था तो उसने लिखा कि महाभारत में कर्ण को स्पष्टतय क्षत्रिय लिखा है तो मैने उसको पूछा कि महाभारत में कहां लिखा है तो वह बोला कि पहले आप बताओ कि पांडु पुत्रों ने कब कर्ण को क्षत्रिय मानने से इंकार किया।
इसीलिए यह पोस्ट लिख रहा हूं।
धृतराष्ट्र के जनता के दरबार में ही जब पांडु पुत्र और धृतराष्ट्र पुत्रो ने अपने युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया तो कर्ण भी मैदान में आ गया और बोला कि मै अर्जुन से भी अच्छा प्रदर्शन कर सकता हूं।
जिस पर कर्ण के जाती कुल के बारे में शरदान के पुत्र कृपाचार्य ने पूछा और कहा गया कि पांडु नीच कुल के व्यक्ति से मुकाबला नहीं करेंगे।
दुर्योधन ने अंधभक्तों वाला तर्क दिया कि शूरवीर, उत्तम कुल में जनम लिया व्यक्ति और सेनापति राजा के समान ही होता है। अगर तुम फिर भी नहीं मानते तो मैं कर्ण को अंगदेश का राजा घोषित करता हूं और विधिपूर्वक राज्य पर अभिषेक कर दिया।
तभी कर्ण का पालक पिता अधिरथ आ गया और कर्ण ने उसके पैर छू कर पिता वाला सम्मान दिया।
फिर इसके बाद भीम के शब्दों पर ध्यान दीजिए जो व्यंगपुर्वक कहे गए:-
"अरे ओ सूदपुत्र, तू तो अर्जुन के हाथों से मरने के योग्य भी नहीं है। तू तो चाबुक हाथ में ले कर अपने कुल वाला काम कर। नराधम, जैसे यज्ञ की अग्नि के पास पड़े हुए घी को कुत्ता पीने का अधिकारी नहीं, उसी प्रकार तू भी अंगदेश का राज्य भोगने का अधिकारी नहीं।"
इतनी बेइज्जती करने वाले पांडवो ने यह शिक्षा कहां से पाई थी। अगर ये सब काल्पनिक कहानी ही है तो भी यह काल्पनिक कहानी लिखने वाले ने यह कल्पना कहा से पाई थी। निश्चय ही समाज में यही नियम प्रचलित थे, इसमें कोई शक नहीं।
गीता प्रेस गोरखपुर द्वारा प्रकाशित महाभारत और एक दूसरी महाभारत के संबंधित पन्ने भी पोस्ट कर रहा हूं।
Comments
Post a Comment