महमूद गजनवी

 महमूद गजनवी, सोमनाथ मन्दिर, पंडे पुजारी और स्वामी दयानंद।

स्वामी दयानंद जी मूर्ति पूजा के उतने ही खिलाफ थे जितना मुसलमान बुतपरस्ती बोल कर हिंदुओं से नफरत करते है। वेदों के ज्ञान के कट्टर समर्थक थे। 1875 को उन्होंने एक पुस्तक लिखी सत्यार्थ प्रकाश। महमूद गजनवी ने सोमनाथ मन्दिर को लुटा यह तो सब जानते है लेकिन यह संभव कैसे हुआ? विदेश से कोई कितनी सेना लेे कर आ सकता है ? पंजाब से दाखिल हुई वह सेना गुजरात के सोमनाथ तक बिना रोक रोक कैसे पहुंच गई ? भारतीय राजे तो अपने घर में थे तो मुकाबला क्यों नहीं हुआ ? स्वामी दयानंद सरस्वती जी ने लिखा कि गजनवी के पास 30000 सेना था जबकि देसी राजाओं के पास 2 से 3 लाख सेना मौजूद थीं लड़ने के लिए। लेकिन ब्राह्मणों ने मुहूर्त के नाम पर राजाओं को आगे जा के लड़ने की मंजूरी नहीं दी।150 से 200 कोस दूर थी जब सेना तभी से पता था कि गजनवी मंदिर को लूटने आए रहा है। उप्र से पंडितों ने यह प्रचारित कर दिया कि मलेछ लोगों का मुंह नहीं देखना है, छूना तो दूर की बात। फिर बार बार महादेव को प्राथना की जाती थी कि दुश्मनों का नाश करो, हम भक्तों को बचाओ। राजाओं को विश्वास दिलाया गया कि महादेव खुद मन्दिर कि रक्षा करेंगे।
महमूद गजनवी ने मन्दिर के पास एक पहाड़ी पर से तोप से मन्दिर पर गोला दाग दिया, बस फिर सभी भाग गए क्योंकि मुस्लिमो को तो देखना भी नहीं था।
स्वामी जी बताया कि सोमनाथ मन्दिर की मूर्ति जो शिव शंकर की थी, लोहे की थी जो हवा में स्थिर थी। दीवारों में मूर्ति के चारो तरफ चुम्बक लगाया हुआ था जिसके प्रभाव से मूर्ति हवा में टिकी हुई थीं। लोगों को मूर्ख बना कर पहले ही दिन लाखो रुपए जमा कर लिए थे और जमा होते होते करोड़ों रुपए जमा हो चुके थे। इसी खजाने को तो गजनवी लूटने आया था।
दयानंद जी लिखते है कि गजनवी ने राजाओं और ब्राह्मणों को पकड़ कर पीटा। पंडितों ने हाथ जोड़ कर कहा कि इस मूर्ति से हमारी कमाई चलती है इसको मत तोड़ो और 3 करोड़ देने का भरोसा दिया। गजनवी बोला कि हम मूर्तियां नहीं बेचते हम तो तोड़ते हैं। मूर्ति भी तोड़ी, मूर्ति में ही कीमती हीरे जवाहरात थे। फिर पीट पीट कर बाकी खजाना भी निकलवा लिया । फिर ब्राह्मणों को भी पकड़ कर साथ लेे गया । बोला कि तुमने बहुत लूट मचा रखी थी। इनके जनेऊ तोड़ कर मुंह में थूका। सूखे चने खाने को देता था। मुस्लिमो के झूठे बर्तन मांजने को देता था। मक्का के लोग कहते थे कि कुरान में इन्हीं काफिरों को मारने के लिए लिखा है।
क्या छवि बनाई है हमारे देश की। किसने ? ब्राह्मणों को कुछ नहीं कहने दिया जाएगा। दोष होगा स्वामी दयानंद सरस्वती जी का, उनकी किताब सत्यार्थ प्रकाश का। या होगा मेरा, क्योंकि किताब के बारे में क्यों बताया।










Comments

Popular posts from this blog

शंबुक

शूद्र जन्म से ही शूद्र

मत्स्य पुराण की कथा