पशु और मानव बलि
- Get link
- X
- Other Apps
मैने यज्ञों में पशु और मानव बलि के बारे में लिखा था। उस पर एक हिन्दू श्रद्धावान अविनाश कुमार ने एक किताब शायद गीता होगी का पन्ना पोस्ट करते हुए लिखा कि यह पढ़ और लिखा कि "तुम्हारी औकात नहीं है वेद पुराण पर बात करने की। उस पन्ने पर लिखा था कि अर्जुन से श्री कृष्ण कहते है कि "हे अर्जुन जो प्रत्येक जीव से मैत्री भाव रखता है वह ही मुझे प्राप्त करता है"
मैं यह जवाब देना चाहता हूं कि कृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान और गीता के बाहर का भी ज्ञान महाभारत के युद्ध के दौरान दिया। लेकिन युद्ध के बाद पांडवो ने अश्वमेघ यज्ञ किया, करवाया श्री कृष्ण ने। इसका वर्णन है आश्वमेधिक पर्व के 86 से 89 वें अध्याय में है। वर्णन इस प्रकार है :-
"तदनंतर मनीषी पुरुषों ने शास्त्रोक्त विधि के अनुसार पशुओं को नियुक्त किया। भिन्न-भिन्न देवताओं के उद्देश्य से पशु पक्षी, शास्त्र कथित वृषभ और जलचर जंतु इन सबका अग्निसथापन कर्म में याजको ने उपयोग किया। कुंती नंदन महात्मा युधिष्ठिर के यज्ञ में जो यूप खड़े किए गए उनमें 300 पशु बांधे गए । उन सब में प्रधान वही अश्व रत्न था"
"उन श्रेष्ठ ब्राह्मणों ने अन्यान्य पशुओं का विधि पूर्वक श्रपन करके उस अश्व का भी विधि के अनुसार आलंभन किया और उस के समीप द्रोपदी को शास्त्रोक्त विधि के अनुसार बिठाया"
नोट :- बाल्मीकि रामायण में दशरथ के पुत्रेष्टि यज्ञ के समय भी पहले अश्वमेघ यज्ञ किया गया लिखा है। बिल्कुल हूं बहू पशुओं का यही वर्णन है। अश्व का वध किया और कौशल्या रात भर अश्व के साथ रही। परंतु गीता प्रेस ने अश्व व अन्य पशुओं के वध का वर्णन गायब कर दिया और जीवित अश्व के साथ ही कौशल्या को सुला दिया।
महाभारत में उपरोक्त अश्वमेघ यज्ञ का आगे वर्णन इस प्रकार है :-
"इसके बाद ब्राह्मणों ने शांतचित होकर अश्व की चर्बी निकाली। भाइयों सहित धर्मराज युधिष्ठिर ने शास्त्र की आज्ञा के अनुसार उस चर्बी की धूम की गंध सूंघी। उस अश्व के जो शेष अंग थे उसको धीर स्वभाव वाले ऋतवजों ने अग्नि में होम कर दिया।"
यह यज्ञ श्री कृष्ण की आज्ञा से उसी की हाजिरी में हुआ। ( बाल्मीकि रामायण में भी हू बहू यही वर्णन है पर गीता प्रेस गोरखपुर ने अपनी बाल्मीकि रामायण से चर्बी, पशु हत्या सब गायब कर दी।) यह महाभारत गीता प्रेस गोरखपुर द्वारा प्रकाशित है। संबंधित पन्ने पोस्ट कर दिए गए हैं।
कल वाली मेरी पोस्ट में भी महाभारत में यही लिखा बताया है कि पशुओं की व्यर्थ हिंसा गलत है परन्तु यज्ञ में विधिपूर्वक बली पशुओं पर अनुग्रह अर्थात अहसान है। चित और पट दोनों अपने ही हैं।
अहिंसा परमो धर्मः धर्म हिंसा तथैव च: ( अर्थात अहिंसा सबसे बड़ा धर्म है लेकिन धर्म की रक्षा के लिए हिंसा जायज है) सभी आतंकवादी हिंसा अधर्म की रक्षा के लिए नहीं धर्म की रक्षा के लिए ही करते हैं। किसानों को लखीमपुर खीरी में गाड़ियों से कुचल कर मारने वाले ड्राइवर इत्यादि को किसानों ने पीट कर मार डाला, नीहंगों ने दिल्ली बॉर्डर पर लखबीर सिंह की हत्या कर दी । ये दोनों हिंसा धर्म की रक्षा के लिए थी या अधर्म की रक्षा के लिए ? जो हमारा धर्म है वह दूसरों के लिए अधर्म है और दूसरों का धर्म है वह हमारे लिए अधर्म है।
- Get link
- X
- Other Apps




Comments
Post a Comment