पशु बलि

 यज्ञों में पशु बलि तो दी ही जाती थी लेकिन बाल्मीकि रामायण में नर बलि का भी जिक्र आता है।

विश्वामित्र ऋषि बालक राम को दशरथ से मांग कर ले जाते है तो वह राम को पुरानी कथाएं सुनाते रहते हैं। इसी तरह राजा अम्बरीष की भी कथा सुनाई।
राजा अम्बरीष ने यज्ञ किया लेकिन यज्ञ का पशु ही चोरी हो गया। यज्ञ का अधूरा रहना ठीक नहीं ऐसा बोल कर राजा अम्बरीष को दूसरा यज्ञ पशु या मानव ही लेे कर आने की सलाह दी गई।
फिर रामायण में लिखा है कि राजा अम्बरीष ने एक ऋषि श्रृंग को बोला कि यज्ञ के लिए मुझे किसी भी कीमत पर पशु नहीं मिला इस लिए दाम लेे कर आप अपना पुत्र यज्ञ पशु बनने के लिए मुझे दे दीजिए। ( पशु से भी सस्ता और सुलभ था मानव को खरीदना ).
तीन पुत्रों में से सबसे बड़े और सबसे छोटे से पिता माता ने अपना प्यार जताया तब बीच वाले शुन:शेप ने खुद ही यज्ञ पशु बनना स्वीकार किया लेकिन रास्ते में ही शुन:शेप को मोका मिल गया अपने मामा विश्वामित्र को मिलने का। उसने प्राण रक्षा के लिए अपने मामा से गुहार लगाई। विश्वामित्र ने अपने पुत्रों को यज्ञ पशु बन कर अग्नि को तृप्त करने को कहा। पुत्रो ने इंकार किया तो विश्वामित्र ने शुन:शेप को नया तरीका बताया।
आगे यज्ञ में बली देने की बात तो नहीं लिखी परंतु यज्ञ जरूर पूरा हुआ और शुन:शेप भी इन्द्र के वरदान से दीर्घ जीवी हुआ।













Comments

Popular posts from this blog

शंबुक

शूद्र जन्म से ही शूद्र

मत्स्य पुराण की कथा