गरुड़ पुराण
- Get link
- X
- Other Apps
शरीर को तकलीफ पहुंचा कर क्या अज्ञानी लोग मुक्ति पा सकते है ?
क्या वामपंथी ( नास्तिक ) को पीटने से महाविषधारी सांप (नास्तिकता ) मर जाएगी ?
सिर
पर जटाओं का भार लिए और हिरन का चमड़ा बांधे घमंडी ज्ञानी बने जो घूमते
रहते है और लोगों को धोखा देते है , ऐसे लोगों का त्याग करना चाहिए।
घर
को वन के समान मान कर जो नंगे होकर बेशर्मी की तरह जो साधु इस संसार में
गधे और दूसरे पशुओं के समान घूमते रहते है क्या वह विरक्त हो सकते हैं ?
बिल्कुल नहीं।
यदि मिट्टी, भस्म, धूल का लेप करने से मनुष्य मुक्त हो सकता हो तो मिट्टी और धूल में रहने वाला कुत्ता भी मुक्त नहीं हो जाएगा ?
वनवासी
तपस्वी लोग घास फूस, पत्ते और पानी का सेवन करते है तो क्या इन्हीं की
तरह गीदड़, चूहे, हिरन इत्यादि जानवर भी तपस्वी नहीं बन गए ?
जन्म
से लेकर मृत्य तक जलचर प्राणी मेंडक, मछली इत्यादी गंगा और पवित्र नदियों
में ही रहने वाले भी क्या योगी हो गए ? ( यानी नदियों में स्नान करने से
कुछ नहीं होता )
कबूतर, शिलाहार ( पत्थर खाने वाला पंछी ) और चातक
पंछी ( एक ऐसा पंछी जो सिर्फ बरसात का पानी धरती पर गिरने से पहले ही पीता
है ) कभी पृथ्वी का जल नहीं पीते तो क्या वह व्रतधारी हो गए ?
यह
बातें किसी धर्म का अपमान करने या आस्थावान लोगों की आस्था पर चोट करने के
लिए नहीं लिखी बल्कि गरुड़ पुराण में इन बातों को स्वय विष्णु भगवान को
बोलते दिखाया गया है जो गरुड़ को बता रहे हैं।
गरुड़ पुराण का संबंधित पन्ने का स्क्रीन शॉट लगा दिया गया है।
- Get link
- X
- Other Apps

Comments
Post a Comment