ऋग्वेद में मांसाहार।
ऋग्वेद में मांसाहार के सबूत। किश्त 1
ऋग्वेद के दो भाष्यकारों द्वारा छापे गए भाष्यों के पन्ने पोस्ट करूंगा और जो अनुवाद उन्होंने किए है उनको उनके ही शब्दों में दोबारा से नीचे लिख रहा हूं, ताकि कॉपी पेस्ट करने में आसानी हो। एक ही मंत्र के दो अनुवाद होंगे। जिस पर 1 नंबर होगा वह पहले लेखक का और जिस पर 2 लिखा होगा वह दूसरे लेखक का। ऋग्वेद के साथ जो नंबर लिखे है वह मंडल/सूक्त/मंत्र हैं।
1. डॉक्टर गंगा सहाय शर्मा एम ए ( हिंदू व संस्कृत) पीएचडी, व्यकरणाचार्य
2. श्रीपाद दामोदर सातवलेकर पदम भूषण
( क्योंकि मोदी सरकार आने के बाद हिंदूवादी लोग हिंदू के नाम पर पागल बनने के लिय तैयार बैठे हैं इसलिए मोदी सरकार ने अपने अंड भत्तों के मानसिक शोषण के लिय सरकारी वेबसाइट वैदिक हेरिटेज के नाम से बनवाई है और ऊपर वाले दूसरे लेखक के ऋग्वेद के पन्ने वही से लिए हैं)
ऋग्वेद 5/29/07
1. अग्नि ने अपने मित्र इंदर के लिए 300 भैंस का मांस पकाया था। इंद्र ने वृत्र को मारने के लिए, मनु के 3 पात्रों में भरे हुए सोम को एक साथ पी लिया।
मित्र अग्नि ने अपने अपने मित्र इंद्र के पराक्रम की सहायता से तीन सो शक्तिवर्धक कन्दो को पकाया और साथ साथ इंद्र ने वृत्र को मारने के लिए मनुष्यों के द्वारा निचोड़े गए सोम के तीन बर्तनों को एक साथ पी डाला।
( "त्री शतानि महिषा" के संस्कृत को हिंदी में तीन सो कंद कर दिया है जबकि महिषा का अर्थ भैंस ही होता है। यही अर्थ आर्य समाज वाले करते हैं।)
ऋग्वेद 5/29/08
1. हे धनस्वामी स्वामी इंद्र जब तुमने 300 भैंसो का मांस खाया सोमनाथ से भरे तीन पात्रों को पिया और वृत्र को मारा तब सब देवो ने सोमपान से पूर्ण तृप्त इंद्र को उसी प्रकार बुलाया जिस प्रकार मालिक अपने दस को बुलाता है।
2. जब तूने 300 शक्तिवर्धक कंदों को पकाया और ऐश्वर्याशाली तूने सोम के तीन बर्तनों को पिया तथा जब अहि को मारा तब जिस प्रकार लोग कारीगर को बुलाते हैं उसी प्रकार सब देवो ने धन की प्राप्ति के लिए भरण पोषण करने वाले इंद्र को बुलाया।
ऋग्वेद 10/27/02
1. ऋषि ने कहा, जिस समय मैं देवयज्ञ न करने वाले और अपने शरीर को ही पालने वाले लोगों से युद्ध करने जाता हूं, उस समय मैं ऋतवजों के साथ मिलकर बैल ( संस्कृत में "वृषभ" ) का मांस पकाता हूं। पंद्रह दिनों में अर्थात हर रोज मैं तेज नशे वाले सोमरस तेरे लिए देता हूं।
2. जब भी मैं ईश्वर की पूजा आराधना न करने वाले और और फिर शरीर बल के कारण जब भी मैं अविनीत लोगों के साथ युद्ध करने जाता हूं तब मैं हे इंद्र, तेरे लिए बलशाली वृषभ ( सांड) का पाक करता हूं। मैं पंद्रह तिथियों में से प्रत्येक तिथि को सोमरस प्रस्तुत करता हूं।
ऋग्वेद 10/28/03
1. इंद्र की पुत्रवधु ने कहा- हे इंद्र यजमान पत्थरों की सहायता से तुम्हारे लिए सोमरस तैयार करते हैं। तुम सोमरस पीते हो। यजमान बैल का मांस पकाते हैं और तुम उसे खाते हो। उस समय तुम यजमानों द्वारा बुलाए जाते हो।
2. तेरे लिए मदयुक्त, प्रस्तर फलकों पर शीघ्रता से निचोड़ा सोम जब लोग तैयार करते हैं, तब तू उनके सोम का पान करता है। उस समय तेरे लिए वे पशु पकाते है और तू उनका स्नेह से भक्षण करता है।
ऋग्वेद 10/86/13
1. हे वृषाकपि की पत्नी, तुम धन वाली शोभन पुत्र युक्त और शोभन पुत्रवधू हो। तुम्हारे बैल को इंदर खा जावें और तुम्हारे सुखकर प्रिय हवी का भक्षण करें, इंदर सबसे उत्तम है।
2. हे वृषाकपि की माता, ही धनवती, उत्तम पुत्र वाली, सुखदायिनी इंद्राणी, तेरा यह इंदर वृषों को शीघ्र ही खा जाए। तेरे प्रिय व सुख देने वाली हवी भक्षण करे।
ऋग्वेद 10/86/14
1. इंद्राणी द्वारा प्रेरित याज्ञिक मेरे लिए 15/20 बैल पकाते हैं। उन्हें खा कर मैं मोटा बनता हूं। याज्ञिक मेरी दोनों कोखें ( कुक्षियां) सोमरस से भर देते हैं।
2. मेरे लिए इंद्राणी द्वारा प्रेरित यह याज्ञिक लोग 15/20 बैल पकाते हैं। मैं उन्हे खा कर स्थूल परिपुष्ट होता हूं। मेरी दोनो कुक्षियों को याज्ञिक लोग सोम से भरते हैं।
मेरे हर पेरा के ऊपर xx/xx/xx जो लिखा है उसमे पहले वाला मंडल, बीच वाला सूक्त नंबर और आखिर वाला मंत्र या ऋचा नंबर हैं। उदाहरण के 5/29/08.
ऋग्वेद मंडल 5, सूक्त 29 मंत्र 08
●●●●●●●●●
ऋग्वेद की व्याख्या के रूप में प्रसिद्ध प्राचीनतम पवित्र ग्रंथ 'ऐतरेय ब्राह्मण' में पशु-बलि का संपूर्ण विधान और पशुओं के अंगों को ३६ भाग करके इसके मांस -अंगों का बंटवारा भी किया गया है कि कौन सा भाग किस पुरोहित को दे..
ऐतरेय ब्राह्मण (आनंद आश्रम, पुणे) मेरे पास संस्कृत में उपलब्ध है, घर पहुंच कर दो दिन बाद आपको अवश्य भेजता हूं।

Comments
Post a Comment