सीता त्याग
बाल्मीकि रामायण के उत्तर काण्ड में सीता त्याग, राम द्वारा संबुक़ की हत्या व खुद का सरयू नदी में जल समाधि के वर्णन हैं। जबकि तुलसीदास की रामायण में ये तीनों गायब हैं। इसलिए रामभक्त मानते है कि राम सीता को त्याग ही नहीं सकता। संबूक ही हत्या कर ही नहीं सकता। उनके अनुसार किसी ने शरारत से पूरा उत्तर काण्ड ही बाल्मीकि रामायण में डाल दिया है। लेकिन गीता प्रेस गोरखपुर द्वारा प्रकाशित बाल्मीकि रामायण में उत्तरकांड मौजूद है जिसके 111 सर्ग हैं। एक और प्रकाशक और अनुवादक ने 1927 में बाल्मीकि रामायण 10 भागों में इलाहाबाद से प्रकाशित किया था । इसके उतरकांड में 10 सर्ग ऐसे है जिनको प्रकाशक ने खुद लिखा है कि पूर्व के विद्वानों के अनुसार यह बाद में डाले हो सकते है। इन्हीं विवादित सर्गों में एक है अगस्त्य ऋषि से राम का पूछना की बाली और सुग्रीव का जनम कैसे हुआ और इनका नाम बाली और सुग्रीव क्यों है। जो कुछ इस सर्ग में अगस्त्य ऋषि द्वारा बताया गया है वह बड़ा विचित्र है।








Comments
Post a Comment