गोबर और मूत्र
गाय के गोबर और मूत्र का आजकल बहुत मजाक बनता है। जो इनको पवित्र खाद्य या पैय मानते है, वह भी अब शर्म करने लगें हैं। फिर अंधभक्तों के पास एक ही तरह का जवाब होता है कि कुछ मुस्लिम भी ऊंट का मूत्र पीते हैं, उनका मजाक क्यों नहीं उड़ाते ?
गीता प्रेस गोरखपुर द्वारा प्रकाशित महाभारत अनुशासन पर्व 82 वा अध्याय में जो बताया गया है, उसके अनुसार गाय के दूध, दही और घी में भी वह बात नहीं है जो गाय के गोबर और मूत्र में है। संबंधित पन्ने नीचे पोस्ट कर दिए गए हैं।
लक्ष्मी जी एक बार गायों के झुंड में घुस गई। गायों के परिचय पूछने पर लक्ष्मी ने परिचय दिया और फिर कहा कि मुझे अपने शरीर में रहने की जगह दीजिए। पहले तो गायों ने मना किया। लक्ष्मी ने कहा कि मुझे तुम्हारे अंगों में कोई भी अंग घटिया नहीं जान पढ़ता जहां मै रह सकती इसलिए तुम ही बताओ कि मै कहां रहूं।
गायों ने फिर अपना गोबर और मूत्र बताया और लक्ष्मी जी मान गई। तब से लक्ष्मी गाय के गोबर और मूत्र में निवास कर रही है।
अब समझ में आ जाना चाहिए कि बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने जो बोला था कि एक गाय का जो गोबर होता है वह कोहिनूर हीरे के बराबर होता है, वह निराधार नहीं सच्चाई थी। लक्ष्मी जी खुद निवास करती है गाय के गोबर और मूत्र में।




Comments
Post a Comment