माँसाहार
ज्यादातर हिन्दू यह समझते है कि हिन्दू धर्म में मांस खाना मना है जबकि ज्यादातर हिन्दू मांसाहारी भी है। और यह कहते है कि मुसलमान ही मांस खाते है और जानवर मारते है।
2014 के सर्वे में पाया गया कि 70 % आबादी भारत की मांसाहार करती है। मुस्लिम आबादी तो सिर्फ 14.2% है।
हिन्दू धार्मिक किताबों में मांस खाना मना है और गाय पूजनीय है, इसमें कोई शक नहीं कि ऐसा लिखा हुआ है। लेकिन यह आधा सच है। मांस ( गाय और कुत्ते का भी ) खाने का विवरण भी
मिलता है। स्वामी दयानंद ने यह कह कर हिन्दू ग्रंथो का बचाव किया है कि सिर्फ नर पशुओं का मारना लिखा है।(1) ऋग्वेद 10/86/14 ( मण्डल 10 वां के सूक्त 86 वें में 14 वां मंत्र) में इन्द्र को यह कहते दिखाया गया है कि यज्ञ करने वाले मेरी पत्नी के कहने पर 15/20 बैल पकाते है, इससे तथा सोमरस से मैं अपना पेट भरता हूं।(2)
गीता प्रेस गोरखपुर द्वारा प्रकाशित महाभारत ख़िलभाग हरिवंश पर्व के 20 से 24 वें अध्याय में सात भाइयों द्वारा अपने गुरु की गाय को मार कर खाने का विवरण है। (3, 4)
विश्वामित्र के सात पुत्र गार्गेय ऋषि के पास रहते थे। एक बार गुरु गार्गेय की आज्ञा से उसकी कपिला गो और उसके बछड़े को चराने के लिए जंगल में लेे गए। भूख से पीड़ित हो कर गाय को मार कर खाने का इरादा किया।(5)
एक भाई जो श्राद्ध को ज्यादा मानता था ने ऐसा करने से रोका और फिर बोला कि अगर मारना ही है कि पितरों के निमित गाय को मारो जिससे गाय को धर्म की प्राप्ति होगी, पितरों के पूजन होने से हमें अधर्म नहीं लगेगा। इस बात को मान कर गाय का प्रोक्षण किया, पितरों के निमित्त अर्पण करके गाय का मनमाना उपयोग किया। गुरु गार्गेय को बोला कि गाय को शेर ने मार डाला। (6)
इसके बाद अपनी आयु पूरी कर के मरे, अलग अलग जन्मों में जनम लिया परन्तु हर जन्म में पितरों के निमित गाय को मारने के पुण्य में पूर्व जन्म की बातें उनको याद रहती थी। ( सिर्फ 3 भाइयों को कुछ जनम के बाद कुछ याद नहीं रहा।)
21 वें अध्याय के 15 वें शलोक में लिखा है
"स्वार्थ में तत्पर रहने पर भी उन्होंने पितरों के श्राद्ध नीमित संकल्प बोल कर कार्य किया था, इसलिए लिए उन्हें उत्तरोत्तर उत्कृष्ठ गुण से युक्त ज्ञान और जनम मिलता गया"(7)
22 वें अध्याय के मंत्र 9 व 10 में लिखा है कि एक भाई बोला कि
"पूर्व जन्म में इसके कथन अनुसार हमें कार्य करने से हमें पितरों की कृपा प्राप्त हुई है। किसने कहा था कि गाय का प्रोक्षण करके पितरों को अर्पित किया जाय। इसी का पालन करके हमें योग साधक ज्ञान की प्राप्ति हुई है।" (
सो मुसलमान बिस्मिल्लाह करके पशुओं को मारते है और हिन्दू पितरों के निमित्त, पशुओं का वध करके पितरों को अर्पण करते हैं।









Comments
Post a Comment