हिन्दू धर्म में पशु, नर बलि

 हिन्दू धर्म में पशु/नर बलि ।।।

महाभारत के शांति पर्व के 340 वें अध्याय में बताया गया है कि रुद्र और देवऋषिगण कुछ शंका लेे कर ब्रह्मा के पास गए। ब्रह्मा ने कहा कि मुझे खुद इस पर संशय है और वह सब को लेे कर श्री नारायण से मिलने क्षीरसागर के उत्तर तट पर गए।
वहां उन्होंने तपस्या आरंभ की।
एक टांग पर खड़े होकर, हाथ और मुंह ऊपर कर के 1000 दिव्य वर्ष तक तपस्या करने पर श्री नारायण की आवाज सुनाई दी।
1000 दिव्य वर्ष का मतलब है 3 लाख 60 हजार वर्ष। ( 360 वर्ष का एक दिव्य वर्ष)
श्री नारायण ने उन सबको कहा कि तुम सब यज्ञ द्वारा मेरा यजन करते रहो, यज्ञों में मेरा भाग मुझे समर्पित करते रहो तब मैं तुम्हारे कल्याण मार्ग का उपदेश करता रहूंगा।
फिर उपदेश यह दिया कि जो भाग यज्ञ में तुमने मेरे लिए निश्चित किया वहीं मनुष्यों द्वारा यज्ञ में तुम्हारे लिए निश्चित होगा। मनुष्य तुम्हे उन्नतिशील और पुष्ट बनाएंगे फिर तुम इसी तरह मुझे परिपुष्ट करोगे।
तब श्री नारायण ने कहा कि अब तुम सब लोग जाओ और अपने अपने अधिकारों का विधिपूर्वक पालन करो। वैदिक क्रियाएं को अविलंब प्रचलित करो।
और फिर आगे कहा कि अभी सतयुग चल रहा है। इस युग में यज्ञ पशु कि हिंसा नहीं की जाती अहिंसा धर्म के विपरित यहां कुछ भी नहीं होता। लेकिन आगे त्रेता युग आएगा। उस युग में मंत्रो द्वारा पवित्र किए गए पशुओं का वध किया जाएगा। संस्कृत से हिंदी अनुवाद करने वाले ने अपनी टिप्पणी की है कि पशु वध का अर्थ मुझे समझ नहीं आया।
उपरोक्त से स्पष्ट है :-
1. श्री नारायण ब्रह्मा से भी बड़े है ( ब्रह्मा श्री नारायण की नाभि से उत्पन्न हुए बताए जाते है। त्रिवेंद्रम का पदमनाभाम मन्दिर इसी बात को दर्शाता है).
2. यज्ञ करने का नियम श्री नारायण ने ही बनाया।
3. यज्ञ में देवता गण श्री नारायण का भाग निश्चित करते है। और जो भाग देवता श्री नारायण के लिए निश्चित करते है वहीं भाग श्री नारायण मनुष्यों से देवताओं के लिए निश्चित करवाते है। मनुष्य देवताओं को यज्ञ में निश्चित भाग से परीपृष्ट करते है और उसी तरह देवता यज्ञ से श्री नारायण को पुष्ट करते हैं।
4. श्री नारायण ने पहले से बता दिया या यूं कहो कि निश्चित कर दिया कि त्रेता युग में यज्ञों में पशुओं को मन्त्रों (वेद) से पवित्र कर के वध किया जाएगा !
( 1, 2 और 3)
इसी तरह महाभारत के ही शांति पर्व के 34 वें अध्याय में भीष्म पितामह युधिष्ठर को शिक्षा देते हुए बताते हैं कि पशुओं पर व्यर्थ की हिंसा ना करे पर विधिपूर्वक किया गया पशुओं का संस्कार उन पर अनुग्रह है। (4)
महाभारत के अश्वमेधिक पर्व के 28 वें अध्याय में अध्वर्यू और यती का संवाद दिया है जिसमें यती यज्ञ में हो रही पशु हिंसा पर संशय प्रगट करता है और अध्वर्यू उसकी शंका दूर करके बताता है कि वह वेद मन्त्रों द्वारा निश्चित किए गए व्रत का ही पालन कर रहा है, इसमें उसका कोई दोष नहीं है। तब यती चुप कर गया। अनुवादक ने इस पर अपनी टिप्पणी करते हुए लिखता है कि यह अध्याय क्षेपक हो सकता है क्योंकि इसमें लिखा है कि यज्ञ में पशु हिंसा का दोष नहीं लगता। (5)
क्षेपक का अर्थ है बाद में जोड़ा होना। अगर यह बाद ने भी जोड़ा गया तो फिर भी यह साफ है कि जब भी जोड़ा गया था उस समय पशु बली प्रचलित थी।
महाभारत के ही शांति पर्व के 262 वें अध्याय में जाजली और तुलाधार के बीच धर्म के विषय में संवाद दिखाया गया है। संवाद में ही यह विषय आया कि ऋषि इक्कठे हो कर राजा नहुष को कहते हैं कि तुमने गाय और बैल का वध करके पापकर्म किया है।(6)
गरुड़ पुराण के 68 वें अध्याय में बताया गया है कि एक बल नाम का असुर था। जिसने इन्द्र समेत सभी देवताओं को हरा दिया तब देवो में यज्ञ करने का निश्चय किया और असुर को यज्ञ पशु बनने की प्राथना की। बल नामक असुर वचनबद्ध था जिससे उसने अपना शरीर दान दे दिया और इस प्रकार मारा गया। यह पढ़ के तो पशु बली के बारे में कोई शक रह ही नहीं जाता। (7)
नरबलि
बाल्मीकि रामायण के बाल काण्ड के 61 वें सर्ग में शुन: शेप की कथा आती है जिस को खरीद कर यज्ञ में बली देनी थी। क्योंकि इस पर 16 फरवरी 2021 को मैं पोस्ट लिख चुका हूं इसलिए आज इस पर नहीं लिखूंगा। आज महाभारत से एक कथा।
महाभारत के वन पर्व के 127 व 128 वें अध्याय में सोम नाम का एक राजा जिसकी 100 रानियां, लड़का केवल एक नाम जंतु। लड़के को एक कीड़े ने कटी भाग में कर लिया। जब शोर से सब को पता लगा और यह भी कि राजा को केवल एक लड़का है। तब और बच्चो के उपाय के लिए यज्ञ किया उसी बच्चे की बलि दी गई। उसी बच्चे कि चर्बी जलने से और उसके धुएं की सूंघने से सभी रानियां गर्भवती हुई। वहीं बच्चा दोबारा पैदा हुआ अपनी मां के कोख से और 99 बच्चे और भी पैदा हुए। (8, 9, 10)
ऊपर कोष्ठक में जो नंबर लिखे है वहीं नंबर गीता प्रेस गोरखपुर द्वारा प्रकाशित महाभारत और गरुड़ पुराण के पन्नों पर लगा दिए गए हैं और नीचे पोस्ट कर दिए गए है।













Comments

Popular posts from this blog

शंबुक

शूद्र जन्म से ही शूद्र

मत्स्य पुराण की कथा