महाभारत में शुद्र।
19 नवम्बर 2021
महाभारत के अनुशासन पर्व के 10 वे अध्याय में एक कहानी बनाई गई है कि ब्राह्मण शूद्र को उपदेश देने का अधिकारी नहीं और अगर वह ऐसा करता है तो वह आने वाले जन्मों में उसका फल भोगता है।
युधिस्ठिर ने भीष्म से पूछा कि नीच जाती वाले को अगर कोई उपदेश ( शिक्षा) देता है तो क्या वह दोष का भागी होता है। इस पर भीष्म यह बताते हुए कि उपदेश देने से महान दोष का भागी होता है, एक कथा सुनाता है।
कथा के अनुसार ऋषियों के आश्रम में एक शूद्र ऋषियों के जीवन से प्रभावित होकर उनसे सन्यासी की दीक्षा के लिए प्राथना करता है लेकिन ऋषियों के अनुसार शूद्र को सन्यासी का चिन्ह धारण करने का अधिकार नहीं है, वह तो सिर्फ सेवा करने के लिए ही यहां रह सकता है। इस पर शूद्र दूर जा कर खुद ही सन्यासी बन कर जीवन बिताने लगता है। एक दिन कोई मुनि उस आश्रम में सत्संग के लिए आता है। दोस्ती हो जाती है। सन्यासी रूप धारण किए हुए शूद्र उस मुनि को पितरों का श्राद्ध करवाने को कहता है। जिसपर वह मुनि ब्राह्मणों के बनाए हुए विधि अनुसार श्राद्ध करवा देता है और वहां से चला जाता है। मरने के बाद शूद्र राजा के घर राजकुमार बन कर जनम लेता है और वह मुनि राजा के पुरोहित का बेटे के रूप में जन्म लेता है। राजकुमार फिर राजा बना और पुरोहित का बेटा राज पुरोहित।
अब जब पुरोहित पूजा पाठ करता तो राजा उसको देख कर कभी मुस्कराया करता और कभी हंसा करता जिसपर पुरोहित को बहुत क्रोध व लज्जा आती पर कर कुछ नहीं सकता था। एक दिन पुरोहित अकेले में राजा से मिला और इसका कारण पूछा। जिस पर राजा ने बताया कि तुम्हारे द्वारा पिछले जनम में बताए गए उपदेश के कारण तुम्हारे पुण्य नष्ट हो गए जबकि मुझे शूद्र होते हुए भी राज्य प्राप्त हुआ। अब आप जितना मर्जी धन लेे लीजिए और कोई पुण्य का काम कीजिए। कहीं ऐसा ना हो कि अगला जन्म आपको नीच योनि का मिले।
यह कथा सुना कर भीष्म युधिष्ठर को बताता है कि शूद्र को उपदेश देने से आदमी खुद मुश्किल में पढ़ सकता है, इसलिए शूद्र को कभी शिक्षा या उपदेश नहीं देना चाहिए।
शूद्र ही नीच योनि है। शूद्र जनम से ही शूद्र होता है। उसका जन्म शूद्र या नीच योनि में पूर्व जन्म के किए गए कर्मो के कारण होता है। शूद्र को खुद तो कभी ऋषि बनने का अधिकार नहीं है लेकिन अगर कोई शूद्र को उसका जीवन सुधारने में मदद करता है तो उसका पुण्य नष्ट हो जाता है और कष्ट में पढ़ जाता है। ब्राह्मणों से विधि पूर्वक अगर पूजा करवाओगे तो महान पुण्य की प्राप्ति होगी लेकिन अगले जनम में। तो ये है सनातन हिन्दू संस्कृति। अगर महाभारत के पात्र राजाओं का यह हाल है तो साधारण राजा कैसा बर्ताव करते होंगे सेवा करने वाले लोगों के साथ?
गीता प्रेस गोरखपुर द्वारा प्रकाशित महाभारत में यह कथा खुद से पढ़े।
Comments
Post a Comment