शुक्राचार्य
- Get link
- X
- Other Apps
भृगु पुत्र उशना उर्फ शुक्राचार्य का नाम शुक्राचार्य इस लिए हुआ कि उशना को शिव ने अपने मुंह से अंदर डाल कर अपने लिंग के रास्ते से बाहर निकाला था। शुक्र का अर्थ वीर्य होता है।
भृगु पुत्र उशना ने अपने योग बल से खजाने के अध्यक्ष कुबेर के अंदर प्रवेश करके सारे खजाने पर अधिकार कर लिया। कुबेर ने शिव को शिकायत की। शिव ने क्रोध से उशना को पकड़ कर मुंह के रास्ते पेट में डाल लिया।
फिर शिवजी लाखों अरबों ( लाखों करोड़ों नहीं) वर्ष तक पानी के अंदर तपस्या करते रहे। फिर उन्होंने देखा कि मेरी ही तपस्या के प्रभाव से शुक्राचार्य को भी तेज प्राप्त हुआ है।
उशना बाहर आना चाहता था। शिव ने बोला कि मेरे लिंग ( शिशन) के रास्ते से बाहर निकलो। तब वह शिष्न के रास्ते जैसे वीर्य बाहर आता है ऐसे बाहर आए। इसी वजह से उनका नाम शुक्राचार्य ( शुक्र का अर्थ वीर्य) हुआ। पार्वती ने उसको अपना बेटा माना।
यह कहानी है महाभारत के शान्तिपर्व के 289 वे अध्याय में दर्ज। गीता प्रेस गोरखपुर द्वारा प्रकाशित महाभारत का संबंधित अध्याय के पन्ने नीचे पोस्ट कर दिए है।
- Get link
- X
- Other Apps




Comments
Post a Comment