मर्यादा पुरुषोत्तम राम
- Get link
- X
- Other Apps
मर्यादा पुरुषोत्तम राम
जब केकई ने राम को राजा दशरथ की तरफ ( राजा दशरथ तो बोल भी नहीं पा रहे थे ) से 14 साल के बनवास का आदेश सुनाया तो श्री राम ने अपनी माता केकई से कहा कि आपको राजा दशरथ को कहने की आवश्यकता ही नहीं थी, सीधे सीधे आप ही मुझे आदेश दे देती तो मै खुशी खुशी राज्य अपने भाई भरत को देकर बनवास चला जाता।
फिर बनवास की बात अपनी माता कौशल्या को सुनाई, कौशल्या का दुखी होना तो संभावित ही था, लेकिन वहां लक्ष्मण भी था जिसने राम और कौशल्या को बगावत करने की सलाह दी। राजा दशरथ को कैद या मारने की, अयोध्या में जो भी विरोध करे सब को खुद ही मारने का आश्वासन दिया। यह भी कि भारत के शुभचिंतकों को भी वह मार डालेगा। केकई को भी सजा देगा।
कौशल्या ने राम को परोक्ष रूप से यही सलाह देते हुए कहा कि तूने लक्ष्मण की बातें सुनी, तुझे जो उचित लगे वह कर।
लेकिन श्री राम तो मर्यादा पुरूषोतम थे। पिता की आज्ञा मानने को ही बड़ा धर्म माना।
लेकिन
बनवास की पहली ही रात को जब सोना लगे मर्यादा पुरूषोतम राम रोते हुए, आंसू बहाते हुए लक्ष्मण से यू बोले:-
अपने पिता के लिए ;- पिता जी बूढ़े है। वह केकई के वश में है। ऐसा कोन सा पिता होगा जो स्त्री की बात कर मुझ जैसे आज्ञाकारी पुत्र को बनवास भेज दे। पिता जी बूढ़े हो गए है। जो अर्थ और धर्म का त्याग करके काम का अनुसरण करता है वह इसी तरह दुख पाता है
अपनी माता के लिए ;- निश्चय ही मेरी माता ने पूर्वजन्म में माताओं का अपने पुत्रों से वियोग करवाया होगा तभी उसको अब पुत्र वियोग का दुख हुआ।
केकई के लिए :- केकई अपनी सफलता पर खुश होगी। हो सकता है राजा दशरथ को मार ही दे। सुमित्रा और कौशल्या को भी जहर दे सकती है। वह हमारे महलों में मुझे बनवास भेजने और राजा को मारने और भरत को राज्य दिलवाने ही अाई है।
भरत के लिए :- भरत अब इस शक्तिशाली राज्य काकेला ही शासक होगा।
- Get link
- X
- Other Apps




Comments
Post a Comment