ब्रह्मा
- Get link
- X
- Other Apps
पुरातन समय में जरूर यह प्रश्न आदमी के मन में आया होगा कि शुरुआत में आदमी और औरत (नर और मादा सभी जीव भी ) कैसे पैदा हुए ? यह तो उन्होंने जान ही लिया था कि स्त्री और पुरुष ( नर और मादा ) के मैथुन से बच्चे पैदा होते रहते हैं।
जीवों की उत्पत्ति स्त्री पुरुष के मैथुन से होती है। हिन्दू धर्मशास्त्रों के अनुसार सृष्टि की उत्पत्ति ब्रह्मा ने की, इसीलिए ब्रह्मा को प्रजापति या पिता भी कहा जाता है। शुरुआत में ब्रह्मा ने मनुष्यों की उत्पत्ति मन की कल्पना से की। फिर मन की कल्पना से ही स्त्री को जन्म दिया, ताकि मैथुन द्वारा मनुष्यों की उत्पत्ति हो। अब जिस स्त्री को पैदा किया वह खुद ब्रह्मा की क्या लगी ? निस्संदेह पुत्री ही लगी। अब ब्रह्मा द्वारा पैदा हुई स्त्री से मैथुन कोन करेगा ? या तो ब्रह्मा द्वारा पैदा किए हुए उसके मानस पुत्र या खुद करेगा। जिसने भी सृष्टि की उत्पत्ति का यह सिद्धांत पेश किया, निश्चय ही उसको यह प्रश्न भी हल करना था कि मैथुन की शुरुआत किस ने की। स्त्री और पुरुष तो ब्रह्मा ने बना दिया लेकिन मैथुन की शुरुआत खुद ब्रह्मा ने की या उसके मानस पुत्रो ने। अगर पुत्र करते तो भाई बहन में मैथुन का रिश्ता बनता। अगर ब्रह्मा खुद करता तो पिता और बेटी में मैथुन का रिश्ता बनता था।
प्रश्न तो हल करना ही था।
धार्मिक किताबों में लिखा हुआ है कि ब्रह्मा ने अपनी बेटी से विवाह किया यानी मेथुनी सृष्टि का आरंभ किया।
लेकिन नव हिंदुत्ववादी लोग जो कभी इन बातों पर गहराई से विचार नहीं करते, कभी धार्मिक ग्रंथ नहीं पढ़ते, इस तरह की बात को बर्दास्त नहीं कर पाते और जो लोग किताबों से उद्धरण करते हुए असलियत बताते है तो इनको बहुत क्रोधआता है। निस्संदेह उद्धरण करने वाले भी कभी गंभीरता से विचार नहीं करते बस सिर्फ अंधभक्तों को तंग करने के इरादे से ही ऐसा करते हैं।
राहुल साकृत्यायन की लिखी एक पुस्तक है "वोल्गा से गंगा तक"। उसका भी मानना है कि आर्य मध्य एशिया से भारत में आए और उसी को दर्शाने के लिए वोल्गा - रूस की नदी से गंगा तक टाइटल का चुनाव किया है । सभ्यता का विकास कैसे हुआ यह बताया गया है। शुरुआत में यानी जब आदमी जंगली था, मनुष्यों में भी मातृ प्रधान समाज था, बिल्कुल वैसे ही जैसे आजकल जानवरों में है। जानवरों का परिवार मां और बच्चों से बनता है और परिवार की मुखिया मादा होती है। मनुष्यों में भी मातृ प्रधान परिवार थे। कालांतर में औरत प्रधान अपने साथ एक मर्द को भी रखने लगी। यह उसका भाई या बेटा ही हो सकता था। एक को छोड़ कर दूसरे ताकतवर को अपने साथ भी रखती थी। परिवार में ही कोई लड़की भी औरत प्रधान को मार कर खुद प्रधान बन जाती थी और अपने साथ ताकतवर मर्द को रखती थी। निस्संदेह वह मर्द उसका भाई ही होता था।
इतना मैने इसलिए लिखा कि हम स्वीकार करें कि धार्मिक किताबों में जो लिखा हुआ है कि ब्रह्मा ने अपनी ही बेटी से संबंध बनाएं उसको स्वीकार किया जाए। मुगलों ने, वामपंथियों ने, अंग्रेजों ने मिलावट कर दी , ऐसा बोलने वाले महा मूर्ख है, अपने ही पूर्वजों का अपमान करते है। वह मान लेते है कि हमारे पूर्वजों ने या तो यह लिखा नहीं या इतने कमजोर थे कि अपने ही धार्मिक ग्रंथों की रक्षा ना कर के मिलावट करने वालों की सौंप दिया और फिर उनसे मिलावटी किताबें लेे कर फिर अपने पास रख ली। अगर यह दोनों बातें उनकी सही है तो सृष्टि की उत्पत्ति कैसे हुई इसका सिद्धांत खुद पेश करें। बताएं कि सही क्या है।
मत्स्य पुराण में तो ब्रह्मा लिखा हुआ है जिसने अपनी ही बेटी से संबंध बनाए। किताब के पन्ने पोस्ट कर दिए है। लेकिन एक और उपनिषद् है नाम है "बृहदारण्यकउपनिषद्" उसमे प्रजापति मनु को अपनी पुत्री शतरूपा से मैथुन प्रवृति में लिप्त होने का बताया है। यह भी कि शतरूपा यह विचार करते हुए कि प्रजापति खुद से ही मुझे उत्पन्न कर के, ना करने वाला काम क्यों करता है, छुपने के लिए गाय बन गई, तब मनु सांड बन कर उससे गाय सांड उत्पन्न किए, वह घोड़ी बन गई, मनु ने घोड़ा बन कर घोड़े परिवार पैदा किया, वह बकरी बन गई, मनु ने बकरा बन कर जीव उत्पन्न किए, वह भेड़ बन गई तो भी मनु ने वहीं किया, गधी बनी तब भी वही यानी चींटी तक सब जीव पैदा कर दिए। इस किताब के पन्ने भी पोस्ट कर रहा हूं।
- Get link
- X
- Other Apps






Comments
Post a Comment