सृष्टि की शुरुआत

 आर्य समाजी प्रचार कर रहे है कि वेदों का ज्ञान ईश्वर द्वारा दिया गया था। कब ? सृष्टि की शुरुआत में । तो क्या ब्राह्मण, क्षत्रिय और दूसरे वर्ण ईश्वर द्वारा ज्ञान देने से पहले ही थे। ऋग्वेद के मंडल 8, सूक्त 38, मंत्र 3 से तो यही लगता है। इस मंत्र में कथित ईश्वर ब्राह्मणों और क्षत्रियों को इस प्रकार कह रहा है।

"हे क्षत्रिय, हे ब्राह्मण, हे राजा, हे दूत आप अच्छी तरह यह जान ले कि नर ( अर्थ करने वाले में नर को प्रजाजन बता दिया) अपने पर्वत समान मेहनत से आप लोगों के लिए मदिरम और इन्द्र मधु पैदा कर रहे है। ( अब इसका अर्थ तो यही है कि मदिरा और शहद लेकिन अर्थ करने वाले ने अपनी तरफ से मदिरा को मदिरा ना लिख कर आनन्द देने वाली वस्तु और मधु को मीठी मीठी वस्तु बना दिया)।
पर्वत समान मेहनत करेगी प्रजा और जो पैदा होगा वह होगा ब्राह्मण और क्षत्रिय लोगों के लिए। यही है ईश्वरीय ज्ञान। वेदों में बहुत ज्ञान है। लेकिन ब्राह्मण लोग अपने बच्चो को वेद ना पढ़ा कर अंग्रेजी स्कूलों में पढ़ाएंगे।




Comments

Popular posts from this blog

शंबुक

शूद्र जन्म से ही शूद्र

मत्स्य पुराण की कथा