सती प्रथा।

 सती प्रथा।

हिन्दू धर्म को महान मानने वाले पोस्टें डालते है कि जाती प्रथा, सती प्रथा हिन्दू धर्म का हिस्सा नहीं है। यह मुगलों के शासन में बुराइयां अाई। औरतों पर मुगलों द्वारा अत्याचारों से बचाने के लिए हिन्दू धर्म में सती प्रथा का चलन हुआ।
एक है ब्रह्मवैवर्त पुराण जिसमें परशुराम की माता रेणुका द्वारा अपने पति जमदग्नि के साथ सती होने का बिल्कुल स्पष्ट विवरण है। सती का अर्थ अपने पति को दोबारा फिर पा लेना और जन्मों जन्मों के साथ को निभाना है । रेणुका परशुराम समेत अपने पुत्रो के सामने सोच समझ कर भृगु ऋषि के कहने से सती हुई।
1656 से 1668 तक भारत में रहने वाले फ्रांसीसी पर्यटक, बर्नियर और इन 12 सालों में दारा शिकोह व औरंगजेब के दरबार में 8 साल शाही हाकिम बन कर रहा, ने अपनी किताब में सती प्रथा के बारे में लिखा। उसका कहना है कि मुगल इस प्रथा के बिल्कुल खिलाफ थे लेकिन हिंदुओं के धार्मिक विश्वास में उनके गुस्से से बचने के लिए दखल देना पसंद नहीं करते थे। लेकिन फिर भी उन्होंने यह किया कि जिस औरत का पति मर जाएं उसको शहर का कोतवाल, मुस्लिमो औरतों के पास भेजता था। उस औरत को समझा बुझा कर सती होने से रोका जाता था । सुरक्षा की गारंटी भी दी जाती थी। लेकिन जो खुद सती होने का दृढ़ इरादा रखती हो उसी को इजाजत मिलती थी। जहां मुस्लिम शासन नहीं था वहीं सती ज्यादा होती थी।
हमे अंध हिन्दू वादी यह भी बताते है कि विदेशों में हिन्दू ग्रंथो और हिन्दू धर्म पर शोध हो रहें है। वह भी हिन्दू धर्म ग्रंथो का लोहा मानते है।
बर्नियर विदेशी ने क्या लिखा , वह तो बड़ा विषय है लेकिन सती प्रथा व मुस्लिम शासक के संबंध में जो लिखा, वह किताब का संबंधित पन्ना व ब्रह्मवैवर्त पुराण का पन्ना नीचे पोस्ट है। विदेशी तो हिन्दू धर्म के बारे में जानते है लेकिन हम हिन्दू हो कर भी हिन्दू धर्म को नहीं जानते। भ्रमजाल बहुत बड़ा है।






Comments

Popular posts from this blog

शंबुक

शूद्र जन्म से ही शूद्र

मत्स्य पुराण की कथा