अग्नि पुराण और महाभारत

 हिन्दू और सनातन धर्म प्रेमी अक्सर पोस्टें डालते है कि हमारे पूर्वजों ने वेदों की रचना की, उपनिषदों की रचना की, रामायण ( बाल्मीकि) की रचना की, महाभारत की रचना की, पुराणों की रचना की। इसमें बहुत ज्ञान है। वेद तो सब तरह के ज्ञान का मूल है।

लेकिन पढ़ता कोई नहीं है। ब्राह्मण लोग खुद भी नहीं पढ़ते तो ना ही अपने बच्चों को पढ़ाते हैं। अपने बच्चों को तो अंग्रेजी स्कूलों में आधुनिक शिक्षा दिलवाते हैं।
पोस्ट डालने वाले खुद इन ग्रंथों को पढ़ना तो दूर कभी देखें भी नहीं होंगें। बस स्कूलों मै जितना पढ़ा दिया या टीवी सीरियल और फिल्मों में जितना देख लिया उतनी ही जानकारी होती है।
शादी विवाह में पंडित को बुलाया जाता है फिर उससे झगड़ा करतें है कि पैसे का लालची है। या पैसे इसलिए दिए जाते है कि जल्दी से अपना काम पूरा करे और चला जाय क्योंकि किसी को पंडित द्वारा पढ़े गए मन्त्रों को सुनने में दिलचस्पी नहीं होती। शादी विवाह के पंडित द्वारा संस्कार भी सबसे सामने नहीं होते। उस समय सिर्फ वर वधू, उनके माता पिता और कुछ गिने चुने ही रिश्तेदार होते है।
आखिर ऐसा क्यों ? क्योंकि सबको पता है कि इन ग्रंथो में काम आने वाला कोई ज्ञान नहीं है। फिर महान क्यों बताया जाता है कि क्योंकि हम खुद आज महान नहीं हैं। हम महान बनने के लिए अपने धर्म और संस्कृति का सहारा लेते है ।
मेरे यह लिखने का मतलब अपने धर्म, संस्कृति या पूर्वजों का मजाक उड़ाना नहीं है। मनुष्य सभ्यता के शैशव काल में था। ज्यों ज्यों समय बीतता जाएगा, सभ्यता और विकसित होती जाएगी। मेरे पिता जी जितने पढ़े थे, उससे ज्यादा मै पढ़ गया और जितना मै पढ़ा था उससे ज्यादा मेरे बच्चे पढ़ गए। तो क्या इसका मतलब यह तो नहीं हुआ कि मेरे बच्चों ने सभी तरह का गया ज्ञान प्राप्त कर लिया है। ज्ञान तो अब बढ़ता ही जाएगा और हमारे समाज का कर्तव्य होगा कि मौजूदा सभी ज्ञान आने वाली पीढ़ियों को शिक्षा के माध्यम से सौंप दिया जाएं।
यह सब मैने इसलिए लिखा कि मै अभी अग्नि पुराण पढ़ रहा था। जिसमें यज्ञ और मन्त्रों की सहायता से दुश्मन की सेना में बीमारियां फैलाने, भगदड़ मचाने, स्तंभन ( पत्थर की तरह निश्चल करना ) की विधि बताई गई है। अग्नि पुराण का जो पन्ना नीचे पोस्ट कर रहा हूं उसमे यह सब खुद से पढ़े और यज्ञ में गधे और कौआ के खून से मिला कर आहुति देने का विवरण भी पढ़े।
यज्ञ में जिस के नाम की आहुति दी जाती है वहीं यज्ञ अग्नि में आ कर जल जाता है। जैसे परशुराम की कहानी में परशुराम अपने पिता की हत्या का बदला लेने के नाम पर पूरी धरती से क्षत्रियों के विनाश करने में दिखाया जाता है इसी तरह महाभारत में एक और कथा है जिसमें राजा परीक्षित (अर्जुन का पोत्रा और अभिमन्यु का बेटा ) एक तपस्या में सलग्न ऋषि के कंधे पर मरा सांप डाल देता है तो ऋषि का बेटा परीक्षित को सांप के डसने से मौत का श्राप देता है। तक्षक नाम के नागराज ने राजा परीक्षित को मारा था। परीक्षित के बेटे जनमेजय ने बदले में सभी सांपों जाती को समाप्त करने के इरादे से सर्प यज्ञ किया। यज्ञ में आहुति देने से सभी सांप खुद ब खुद यज्ञ अग्नि में गिरने लगे थे।
काश ऐसी शक्ति सच में होती तो मोदी ना सिर्फ चीन को हरा कर चीन पर कब्जा कर लेता वरन् पाकिस्तान और बांग्लादेश समेत पूरी दुनिया का राज्य हथिया कर सबको हिन्दू बना देता। तब हिन्दू राष्ट्र नहीं हिन्दू धरती का निर्माण होता।
माना कि आज यह शक्ति नहीं है तो क्या पहले कभी थी ? कमसे कम विदेशी आक्रमणकारियों के समय तो नहीं थी। अगर यह शक्ति इससे पहले भी कभी थी तो नष्ट कब और कैसे हुई ? अगर हम अपने पूर्वजों के पास प्राप्त विद्या को आगे नहीं बढ़ा पाएं या उस विद्या को नष्ट कर दिया तो हम महा नालायक हुए। जैसे कोई लड़का अपने पिता से प्राप्त जायदाद को नष्ट कर के कंगाल हो जाए तो उसे नालायक ही तो कहा जाएगा। इस तरह जब हम अपने पूर्वजों के महान होने का ढोल पीटते है तो इसी को अपनी नालायकी का ढोल पीटना भी तो कहा जा सकता है।
अग्नि पुराण और महाभारत के संबंधित पन्ने पोस्ट कर दिए हैं।








Comments

Popular posts from this blog

शंबुक

शूद्र जन्म से ही शूद्र

मत्स्य पुराण की कथा