हनुमान ने सूर्य को मुंह में

 बालक हनुमान ने सूर्य को मुंह में डाल लिया था बोल कर, बहुत मजाक बनता है। इसीलिए इस बात को छुपाने की कोशिश भी होती है। DAV स्कूलों में को पढ़ाया जाता है वह यह है कि हनुमान जब सूर्य को खाने की नियत से जा रहे थे तब सूर्य ने बालक हनुमान के गाल पर चपेट लगा दी और हनुमान तेजी से धरती पर गिरे। एक गाल तो सूर्य की चपत के कारण और दूसरी गाल धरती पर गिरने के कारण फूल गए।

लेकिन यह हनुमान द्वारा सूर्य को खाने का वर्णन लिखा कहां हुआ है ? वैसे तो सभी कहानियां रामायण महाभारत और पुराण में थोड़े बहुत फर्क के साथ सभी में मिल जाती हैं। यानी वहीं कहानी रामायण में, वहीं महाभारत में और वहीं पुराणों में। लेकिन जो मैने पढ़ी है वह है बाल्मीकि रामायण (तुलसीदास की रामचरित मानस में नहीं है। ) के उत्तर काण्ड में जिसको राम भगत शर्म के मारे मिलावटी बताते है। इस का आधार बनाते है तुल्सिकृत राम चरित मानस को। फिर तो उनको इस बात से भी इंकार करना चाहिए कि लव और कुश का जन्म बाल्मीकि के आश्रम में हुआ था। क्योंकि यह भी राम चरित मानस में नहीं लिखा ।
खैर जो कुछ बाल्मीकि रामायण के उतर कांड में है वह भी विचित्र है।
हनुमान को केसरी नंदन भी कहते है और पवन पुत्र भी। ऐसा क्यों ? हनुमान की माता का नाम अंजनी। पिता का नाम? अंजनी के पति का नाम केसरी और अंजनी के गर्भ से हनुमान को पैदा किया पवन ने।
जब बालक हनुमान को भूख लगी तब सूर्य को फल समझ कर खाने के लिए भागे। पवन ने अपने पुत्र हनुमान की रक्षा की। उसी दिन राहु ने सूर्य को ग्रसना था। राहु डर कर इन्द्र के पास भागा और बोला कि जब सूर्य को मेरे खाने के लिए नियत किया है तब आप ने दूसरा राहु क्यों भेज दिया सूर्य के खाने को? इन्द्र राहु को लेकर हनुमान के समीप आया।हनुमान फिर राहु को ही खाने के लिए पड़ गया। राहु ने इन्द्र से रक्षा के लिए गुहार लगाई तब इन्द्र ने खुद उसकी रक्षा की लेकिन हनुमान इन्द्र के हाथी ऐरावत को ही खाने की कोशिश करने लगा तब इन्द्र ने वज्र का प्रहार किया और हनुमान मूर्छित हो गया।
वायु अपने पुत्र को मूर्छित देखकर क्रोधित हो गया और सब प्राणियों की शरीर के अंदर ही हवा रोक दी जिसने सबका मूत्र और मल ( टटी
पेशाब ) रुक गया । तब सब ब्रह्मा के पास गए, ब्रह्मा ने छुपे हुए पवन को ढूंढ़ा, हनुमान को ठीक किया तथा सब शक्तियां दी तब पवन हनुमान को लेकर अंजनी को सौंप दिया।
बोलो पवनसुत हनुमान की जय।
महाभारत युद्ध से पहले धृतराष्ट्र के नकली पिता व्यास ने धृतराष्ट्र को दिव्य दृष्टि देने की पेशकश की लेकिन धृतराष्ट्र ने यह कह कर लेने से इंकार कर दिया कि अपने सगे संबंधियों का वध में नहीं देख पाऊंगा तब भी व्यास ने धृतराष्ट्र के मंत्री संजय को दिव्य दृष्टि से दी ताकि युद्ध का आंखों देख हाल पूछ सके।
दिव्य दृष्टि पा कर संजय ने चंद्रमा, सूर्य और राहु के आकार के बारे में बताया वह भी मजाक ही है। उसने बताया कि चांद का व्यास 10 हजार योजन, सूर्य का 11 हजार योजन और राहु का 12 हजार योजन है। क्योंकि राहु बड़ा है इसलिए दोनों को ग्रस लेता है। पृथ्वी के बारे में भी बताया जो कि असीमित है। एक पर्वत को ही 84 हजार ऊंचा बता कर 84 हजार योजन ही पृथ्वी के अंदर बता दिया। अब सोचो पृथ्वी का व्यास क्या होगा। कहीं भी ऐसा नहीं बताया कि सूर्य या चांद अंडाकार है। सिर्फ सपाट समतल ही समझा गया।
यह था दिव्य दृष्टि से प्राप्त ज्ञान। फिर हम किस बूते दावा करते है कि हमारे ऋषि मुनियों के पास बहुत ज्ञान था। ग्रहण का सही सही समय ये लोग कैसे बता सकते है। मुझे लगता है कि आज के नासा और इसरो जैसे संस्थाओं के ज्ञान का इस्तेमाल कर के जबरदस्ती महान बने हुए है।













Comments

Popular posts from this blog

शंबुक

शूद्र जन्म से ही शूद्र

मत्स्य पुराण की कथा