हिंदुस्तान शब्द
- Get link
- X
- Other Apps
इंडिया, भारत, हिंदुस्तान और राजा भरत
इंडिया और हिंदुस्तान शब्द की उत्पत्ति सिंध नदी से हुई है। सिंध का ही एक नाम indus है जिससे इंडिया बना और सिंध को हिन्द कहते है। जैसे सप्ताह को हफ्ता उसी तरह सिंध को हिन्द और इसी से बना हिंदुस्तान।
भारत शब्द कहा जाता है राजा भरत से पड़ा था। बचपन में सुनी हुई कहानियों के अनुसार दुष्यंत ने जंगल में ऋषि कन्या शकुन्तला से संबंध बनाए थे। उस से भरत की उत्पत्ति हुई। शकुन्तला अपने आश्रम में दुर्वासा ऋषि के आने पर कोई ध्यान ना दे सकी क्योंकि वह दुष्यंत के ख्यालों में डूबी हुई थी। क्रुद्ध होकर दुर्वासा में श्राप दिया कि जिसके ख्यालों में तू डूबी है वह तुझे भूल जाएगा। शकुन्तला को दुष्यंत ने बाद में पहचाना नहीं। जो पहचान के लिए दुष्यंत ने संबंध बनाते समय अंगूठी दी थी वह गुम हो गई थी। बाद में वह अंगूठी मछली के पेट से मछुआरे को मिली जब वह अंगूठी राजा दुष्यंत के पास पहुंची तब उसको सब याद आ गया और शकुन्तला और अपने बेटे को लेे आया। साथ में यह भी कि बालक भरत इतना बलवान और शक्तिशाली था कि वह शेरों के साथ खेला करता था और शेरों के दांत गिनता था। इसी भरत से इस देश का नाम भरत पड़ा।
महाभारत में दुष्यंत ने जो शकुन्तला से संबंध बनाए उस पर मजेदार कहानी है। दुर्वासा और अंगूठी की बात नहीं है। दुष्यंत ने शकुन्तला को पहचानने से इंकार तो किया लेकिन जानबूझ कर। जब शकुन्तला रो रो कर वापिस जाने को हुई तब आकाशवाणी हुई जिसको सब दरबारियों ने सुना। दुष्यंत ने कहा कि अगर मैने अपना लिया होता तो आकाशवाणी ना होती और लोगों ने हमारे संबंधों पर उंगली उठानी थी।
मजेदार कहानी महाभारत में ऐसे है :-
ऋचिक की पत्नी सत्यवती राजा गाधी की कन्या थी । गाधी के कोई लड़का नहीं था इसलिए जवाई ने एक मन्त्रों द्वारा 2 दवाई की खुराक ( चरु) तैयार की, एक अपनी पत्नी के लिए और एक अपनी सास के लिए। सास को क्षत्रिय बालक चाहिए था और खुद को ब्राह्मण । वह चरु बदल गया। जहां क्षत्रिय बालक होना था वहां ब्राह्मण कर्म करने वाला विश्वामित्र पैदा हुआ और जहां ब्राह्मण पैदा होना चाहिए वहां उस के प्रभाव से परशुराम पैदा हुआ । परशुराम की माता ने अपने पति से क्षमा याचना के साथ यह मांग लिया कि चरु बदलने का असर मेरे बेटे पर ना हो। तो यह असर पोते पर होना निश्चित हुआ। तो पहले पैदा हुआ जमदग्नि और जमदग्नि के पैदा हुआ परशुराम। परशुराम ब्राह्मण पर गुण क्षत्रिय वाले।
परशुराम की दादी के भाई विश्वामित्र जो चरु से ही पैदा हुआ था, थे तो क्षत्रिय पर, गुण ब्राह्मणों वाले। जब विश्वामित्र तपस्या कर रहा था तो इन्द्र ने मेनका को तपस्या भंग करने के लिए नियुक्त किया। योजना के मुताबिक वायु ने मेनका के कपड़ों को उतारना था ताकि विश्वामित्र नंगी को देख ले। यही हुआ। नंगी को देखने पर विश्वामित्र जी पागल हो गए, बुला लिया मेनका को अपने पास जो चाहती यही थी। दोनों ने "सुदीर्घ काल तक इच्छा अनुसार विहार और रमण करते रहे"। इनके मिलन से पैदा हुई लड़की। दोनों लड़की को छोड़ कर अपने रास्ते लगे। बच्ची की रक्षा की पक्षियों ने। पक्षी का एक पर्यायवाची शब्द शनकुंत भी है। कण्व ऋषि को पक्षियों ने इस बच्ची को सौंप दिया। नाम रख दिया शकुन्तला। जवान हुई तब, आश्रम पर जब कण्व नहीं था तब दुष्यंत आ गया। बोला मेरा मन तुझ पर आ गया और मेरा मन सिर्फ क्षत्रिय स्त्री पर ही आता है ब्राह्मण स्त्री पर नहीं । तू कण्व की पुत्री हो ही नहीं सकती । तब शकुन्तला ने अपने जनम की कहानी सुनाई। दुष्यंत ने शादी के लिए बोला। सनातन धर्म की पूरी नीति बताई। शकुन्तला ने पहले तो पिता के अधीन होने की बात करते हुए दुष्यंत को पिता से बात करने को कहा लेकिन बाद में इस शर्त पर मान गई कि उत्पन्न बेटा ही राजा का उतराधिकारी होगा। निश्चित हो गया। संबंध बन गए राजा बुलवाने की बात करके चला गया। 15 साल के बाद शकुन्तला अपने 12 साल के बालक को लेकर दुष्यंत के पास गई थी।
15 साल के बाद 12 वर्ष के बच्चे को कैसे ?
3 साल बच्चा गर्भ में रहा।
पिछले साल अंधभक्ति की लहर कोरोनावायरस की तरह चली थी कि देश का नाम बदल कर भारत करवाना है। सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल हुई पर खारिज हो गई। मेरे एक अंधभक्त मित्र ने मुझे भरत के पराक्रम के बारे में बताया। मैने उसे महाभारत के पन्ने भेजते हुए पूछा कि क्या आप अपने बच्चो को भरत, उसकी माता, उसके नाना, नानी का चरित्र सुनाओगे, गर्व कर सकोगे ?
- Get link
- X
- Other Apps










Comments
Post a Comment