स्वामी दयानंद

 स्वामी दयानंद ने कहा था कि वेद सब सत्य विद्याओं की पुस्तक है। लेकिन पढ़ता कोई नहीं।

DAV स्कूलों और कालेजों में पढ़ने वाले बच्चो को भी सिर्फ गायत्री मंत्र पढ़ा कर बात ख़तम कर दी जाती है। वेद की किताब भी कोई नहीं देख पाता।
अब सब सोशल मीडिया पर नास्तिकता और तर्कशीलता बढ़ रही है तो आस्तिक लोग नए नए तरीकों से भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहें है। कुछ तो नास्तिकों को मां बहन कि गालियां निकाल कर आस्तिकों के संस्कारों का जलूस निकाल रहें है। कुछ लिखेंगे कि हमारे ग्रंथो में जाती पाती और वर्णों के साथ भेद भाव वाली बातें है ही नहीं। जब इनको दिखा दो कि ऐसा लिखा हुआ है तो इनका सीधा सीधा जवाब होता है:-
1. यह एडिटेड है।
2. यह वामपंथियों ने छापी हुई है, असली में ऐसा नहीं है
3. हमारे ग्रंथो में अंग्रेजो ने मिलावट कर दी है । राजीव दीक्षित की यूं ट्यूब वीडियो भी है।
4. तुम हमारे हिंदुओं को बदनाम करने के लिए ईसाई मिशनरियों से पैसे लेते हो।
मान लिया की ग्रंथो में जाती पाती नहीं है, यह भी मान लिया कि मुगलों और अंग्रेजो ने ग्रंथो में मिलावट कर दी। परंतु लोगों के व्यवहार में जाती पाती कैसे आ गई जो आज भी चल रही है। मानसिकता अभी तक नहीं बदली है।
वेदों में बहुत ज्ञान है तो ब्राह्मणों ने पढ़ना क्यों छोड़ दिया। अपने बच्चो को वेद ना पढ़ा कर अंग्रेजी स्कूलों में क्यों पढ़ाया जा रहा है। डॉक्टर, इंजीनियर और आईएएस अफसर बनने की शिक्षा क्यों दिलवाई का रही है।
वेदों में बहुत ज्ञान है लेकिन क्या किसी ने आप को बताया की कैसा ज्ञान है, किस काम आता है यह ज्ञान?
स्वामी दयानंद द्वारा भाष्य किया हुआ ऋग्वेद की 3 सरे वॉल्यूम के कुछ पन्ने ( पन्ना नंबर 2, 12, 22, 32,42 ......... डाल रहा हूं। खुद पढ़ कर फैंसला करें कि इसमें क्या और कितना ज्ञान है और यह हमारे कितना काम का है।
















Comments

Popular posts from this blog

शंबुक

शूद्र जन्म से ही शूद्र

मत्स्य पुराण की कथा