रामायण - सरूपनखा।
मेरे पास एक बाल्मिकी रामायण गीता प्रेस गोरखपुर द्वारा प्रकाशित है और दूसरी है चतुर्वेदी द्वारका प्रसाद शर्मा द्वारा अनुवादित जिसका प्रकाशक पब्लिशर और बुक सेलर राम नारायण लाल इलाहाबाद है और जो 1927 में छपी।
निम्नलिखित मैने गीता प्रेस गोरखपुर की बाल्मिकी रामायण से कॉपी किया है, अरण्य काण्ड का 18 वा सर्ग से।
पन्ने दोनो बाल्मिकी रामायण के डाल रहा हुं।
सरूपनखा को श्री राम ने यू कहा
"आदरणीय देवी, मैं विवाह कर चुका हूं। यह मेरी प्यारी पत्नी विद्यमान है। तुम जैसी स्त्री के लिय सौत का रहना अत्यंत दुखदाई ही होगा।"
"यह मेरे छोटे भाई श्रीमान लक्ष्मण बड़े शीलवान देखने में प्रिय लगने वाले और बल पराक्रम से संपन्न हैं।"
"इनके साथ स्त्री नही है।"
"यह अपूर्व गुणों से संपन्न हैं यह तरुण तो है ही, इनका रूप भी देखने में बहुत मनोरम है।"
"अत: अगर इन्हें पत्नी की चाह होगी तो ये तुम्हारे लिए इस सुंदर रूप के पति होंगे।"
"विशाल आंखों वाली, जैसे सूर्य की प्रभा मेरु पर्वत का सेवन करती है, उसी प्रकार तुम मेरे छोटे भाई लक्ष्मण को पति रूप में अपना कर सौत के भय से मुक्त हो, इनकी सेवा करो।"
"तब सरूपनखा लक्ष्मण के पास गई और निवेदन किया परंतु लक्ष्मण ने यू जवाब दिया:-"
"लाल कमल के समान गोरे रंग वाली सुन्दरी, मैं तो दास हूं, अपने बड़े भाई श्रीराम के अधीन हूं। तुम मेरी पत्नी बन कर दासी होना क्यों चाहती हो।"
"विशाल आंखों वाली, मेरे बड़े भैया संपूर्ण ऐश्वर्य से संपन्न है। तुम उन्ही की छोटी स्त्री हो जाओ। इससे तुम्हारे सभी मनोरथ सिद्ध हो जायेंगे और तुम सदा प्रसन्न रहोगी। तुम्हारे रंग रूप उन्ही के योग्य निर्मल हैं।"
अब लक्ष्मण सीता के बारे में सरूपनखा को यू बोलते हैं:-
"कुरूप ओछी, विकृत, धंसे हुए पेट वाली बूढ़ी पत्नी को त्याग कर वे तुम्हे ही सादर ग्रहण करेंगे।"
( कथा वाचक जब यह बताते है कि सीता हरण के बाद राम कान की बालियां लक्ष्मण को दिखा पूछते है कि लक्ष्मण इसको पहचान कर बताओ कि क्या यह बालियां सीता की हैं तो लक्ष्मण यू जवाब देता है। भैया, मैने तो सीता के चरणों के अलावा कुछ देखा ही नहीं। यह सुन कर भगत लोग वाह वाह कर उठते हैं, निहाल हो जाते हैं। गहरे आनंद में डूब जाते हैं।)
आगे फिर लक्ष्मण जी कहते है:-
"हे सुंदर कमर वाली उत्तम स्त्री, ऐसा कोन बुद्धिमान होगा जो तुम्हारे श्रेष्ठ रूप को छोड़ कर मानव कन्याओं से प्रेम करेगा। ( यानी सरूपनखा मानव नही है, मानव से श्रेष्ठ है)"
"इस पर सरूपनखा राम को कहती है कि तुम इस कुरूप स्त्री ( सीता ) के कारण तुम मेरा निरादर करते हो इसलिए मैं इस सीता को खा जाऊंगी।"
"इस पर राम लक्ष्मण को कहते है कि इस तरह करूर कर्म करने वाले अनार्य के साथ परिहास नही करना चाहिए और लक्ष्मण को आदेश देते है कि इसको किसी अंग से हीन कर देना चाहिए।"
"तब लक्ष्मण ने सरूपनखा के नाक और कान काट दिए।"
सरूपनखा मानव स्त्री नही थी राक्षसी थी या अनार्य। दोनो ही लिखा हुआ है? अगर राक्षसी थी तो लक्ष्मण ने उसको मानव से श्रेष्ठ क्यों बताया? परिहास???
परिहास करना राम लक्ष्मण का जन्मसिद्ध अधिकार था, सो किया। नाक कान काटना भी आर्यों का जन्मसिद्ध अधिकार था। त्रेता युग था। धर्म अपने तीनों पैरों पर था।( सतयुग में धर्म चारों पैरों पर होता है) आज का कलयुग ( जब धर्म नही अधर्म होता है) होता तो राम और लक्ष्मण पर आईपीसी की धारा लगा कर जेल में डाल दिया होता।।
Comments
Post a Comment