पुत्र।
आपने सुना होगा या ऐसी पोस्ट देखी होगी जिसमें गुरु द्रोणाचार्य को कलश में पैदा हुआ बताया जाता हैै।
यह सही है।
गीता प्रेस गोरखपुर द्वारा प्रकाशित महाभारत में ऐसा ही बताया गया है।
गुरु द्रोण जब परशुराम से मिलने गए तब अपना परिचय इस प्रकार दिया, "मैं ऋषि भारद्वाज द्वारा उत्पन्न उनका अयोनिज पुत्र हूं।" (1)
जो अपनी माता की योनि से पैदा हुआ, वह योनिज और जो किसी माता की योनि से नहीं निकला वह "अयोनिज" ।
भारद्वाज मुनि का वीर्य तो था द्रोणाचार्य के जन्म का कारण लेकिन महाभारत में ऐसी कहानी भी है जिसमें एक लड़का और एक लड़की पैदा हुई लेकिन पैदा करने वाले थे एक पर्वत और एक नदी। पर्वत ने नदी से बलात्कार किया था। (2)
द्रोणाचार्य ने कोरवों और पांडवो को शस्त्र शिक्षा दी थी। द्रोणाचार्य से पहले कोरवों और पांडवो को शस्त्र शिक्षा कृपाचार्य देते थे। कृपाचार्य का जन्म भी किसी स्त्री की योनि से नहीं हुआ था। यानी वह भी अयोनिज थे।
भारद्वाज मुनि गंगा में स्नान के लिए गए थे, जहां घृतांची अप्सरा पहले से स्नान कर के कपड़े पहन रही थी लेकिन गलती से कपड़ा गिर गया। यह देख कर भारद्वाज मुनि का वीर्य स्खलित हो गया और भारद्वाज जी ने अपना वीर्य द्रोण ( कलश) में डाल लिया जिससे द्रोण यानी द्रोणाचार्य का जन्म हुआ। कृपाचार्य के पिता शरदान गौतम ( शरदान गौतम गौतम ऋषि के पुत्र थे ) ऋषि का वीर्य भी एक देवकन्या जानपदी को देख कर सरकंडों में गिर गया कर दो भागों में विभक्त हो गया था जिससे एक लड़का कृप और एक लड़की कृपी पैदा हुई थी। (3 और 4)
महाभारत को लिखने वाले व्यास जी थे। महाभारत के पहले पर्व आदि पर्व के पहले अध्याय "अनुक्रमणिका पर्व" के 62 -63 वे शलोक में लिखा है कि व्यास जी ने ब्रह्मा को बताया कि "मैने इस महाकाव्य में सम्पूर्ण वेदों का गुप्ततम रहस्य तथा अन्य सब शास्त्रों का सार - सार संकलित कर के स्थापित कर दिया है। केवल वेदों का ही नहीं, उनके अंग व उपनिषदों का भी इसमें विस्तार से निरूपण किया है।" (5)
यानी महाभारत पढ़ने के बाद वेदों वी उपनिषदों को पढ़ने की जरूरत नहीं रह जाएगी।
द्रोणाचार्य का विवाह भी ऊपर वर्णित अयोनिज कन्या कृपी ( कृप अथवा कृपाचार्य की बहन और शरदान गौतम की बेटी ) से हुआ था जिससे अश्वत्थामा बेटा उत्पन्न हुआ था।
अब मेरे दिमाग में सवाल आता है कि विष्णु के अवतार राम व कृष्ण का जन्म तो माता की योनि से ही हुआ, वह अयोनिज क्यों नहीं अवतार लिए ? एक और कहानी के अनुसार 8 वसुओं को श्राप हुआ कि वह धरती पर जन्म लेंगे। तब इन वसुओं ने गंगा से प्राथना की वह किसी मनुष्य स्त्री की योनि से पैदा नहीं होना चाहते ( महाभारत में गर्भस्थ शिशु को दुख झेलते बताया गया है ) ( 6)
इसलिए वह हमे पैदा भी करे और पैदा होने पर मार भी दे, जिससे उनको श्राप से जल्दी मुक्ति मिल जाए। गंगा मान भी गई और आठों वसुओं को पैदा भी किया और सातों को पैदा होते ही गंगा नदी में बहा दिया। आठवां था भीष्म उर्फ भीष्म पितामह उर्फ देवव्रत उर्फ गंगादत्त। दूसरा सवाल यह की पांडु को यह तकनीक हासिल क्यों नहीं हुई कि वह अपने वीर्य से बिना स्त्री के अपने बच्चे पैदा कर लेता और अगर ऐसा होता तो ना ही उसको राज पाठ छोड़ कर वन में जाना पड़ता और ना ही कुंती से तीन पांडु को पैदा करने के लिए धर्म, वायु और इन्द्र को नियोजित करना पड़ता। कहा तो चोथे बालक को पैदा करने के लिए भी लेकिन कुंती नहीं मानी। माद्री के लिए भी पांडु को कुंती से प्राथना करनी पड़ी। माद्री के लिए भी पांडु ने फिर से प्राथना की थी परन्तु कुंती माद्री से पहले से ही नाराज थी कि उसने एक साथ दोनों अश्विनी कुमारों को बुला कर दो बालक पैदा करके मुझे ठग लिया।
अब इतना जरूर समझ आया कि जो कहते हैं कि वेदों में बहुत अदभुत ज्ञान है, विज्ञान है, वह बिल्कुल सही है। बिना आदमी और बिना औरत के बच्चे पैदा होना ( पर्वत और नदी के सयोंग से) और बिना औरत के आदमी के वीर्य गिरने से बच्चे पैदा होना, यह क्या अदभुत विज्ञान नहीं है ?
महाभारत के संबंधित पन्ने डाल रहा हूं। ज़ूम कर के पढ़े।
Comments
Post a Comment