अम्बेडकर इस्लाम पर।
1. अंबेडकर का नाम लेकर हिंदू ( उच्च वर्ण वाले) बार बार यह बताने की कोशिश करते हैं कि अंबेडकर के विचार जो इस्लाम के प्रति उन्होंने अपनी किताब "पाकिस्तान अथवा भारत का विभाजन" में दर्ज किए है वह अच्छे बिलकुल नहीं थे और ये निम्नलिखित थे:-
(क). हिन्दू काफ़िर सम्मान के योग्य नहीं-”मुसलमानों के लिए हिन्दू काफ़िर हैं, और एक काफ़िर सम्मान के योग्य नहीं है। वह निम्न कुल में जन्मा होता है, और उसकी कोई सामाजिक स्थिति नहीं होती। इसलिए जिस देश में क़ाफिरों का शासन हो, वह मुसलमानों के लिए दार-उल-हर्ब है ऐसी स्तिथि में यह साबित करने के लिए और… सबूत देने की आवश्यकता नहीं है कि मुसलमान हिन्दू सरकार के शासन को स्वीकार नहीं करेंगे।”
(ख). मुस्लिम भ्रातृभाव केवल मुसलमानों के लिए-”इस्लाम एक बंद निकाय की तरह है, जो मुसलमानों और गैर-मुसलमानों के बीच जो भेद यह करता है, वह बिल्कुल मूर्त और स्पष्ट है। इस्लाम का भ्रातृभाव मानवता का भ्रातृत्व नहीं है, मुसलमानों का मुसलमानों से ही भ्रातृभाव मानवता का भ्रातृत्व नहीं है, मुसलमानों का मुसलमानों से ही भ्रातृत्व है। यह बंधुत्व है, परन्तु इसका लाभ अपने ही निकाय के लोगों तक सीमित है और जो इस निकाय से बाहर हैं, उनके लिए इसमें सिर्फ घृणा ओर शत्रुता ही है। इस्लाम का दूसरा अवगुण यह है कि यह सामाजिक स्वशासन की एक पद्धति है और स्थानीय स्वशासन से मेल नहीं खाता, क्योंकि मुसलमानों की निष्ठा, जिस देश में वे रहते हैं, उसके प्रति नहीं होती, बल्कि वह उस धार्मिक विश्वास पर निर्भर करती है, जिसका कि वे एक हिस्सा है। एक मुसलमान के लिए इसके विपरीत या उल्टे सोचना अत्यन्त दुष्कर है। जहाँ कहीं इस्लाम का शासन हैं, वहीं उसका अपना विश्वास है। दूसरे शब्दों में, इस्लाम एक सच्चे मुसलमानों को भारत को अपनी मातृभूमि और हिन्दुओं को अपना निकट सम्बन्धी मानने की इज़ाजत नहीं देता। सम्भवतः यही वजह थी कि मौलाना मुहम्मद अली जैसे एक महान भारतीय, परन्तु सच्चे मुसलमान ने, अपने, शरीर को हिन्दुस्तान की बजाए येरूसलम में दफनाया जाना अधिक पसंद किया।”
2. यह बिलकुल सही है कि उनकी किताब में यही लिखा है। इसीलिए उपरोक्त दो पेरे नेट से कॉपी कर लिए है। लेकिन जिस संदर्भ में लिखा है उसको छुपा लिया जाता है। बाबा साहेब यह बताना चाहते थे कि दोनो धर्मों के लोगों का एक ही देश में रहना मुश्किल है और इसके लिए जिम्मेवार दोनो बराबर के जिम्मेवार हैं।
3. जिस तरह आजकल वीडियो को काट कर कुछ हिस्सा दिखा कर भ्रम फैलाने की कोशिश की जाती है बिलकुल उसी तरह इस लिखित को पेश किया जाता है। उदाहरण के लिए उपरोक्त पेरा 1 ( क ) में अंबेडकर ने यह भी लिखा कि हिंदुओं को काफिर कहे जाने पर बुरा मानने या आहत होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि वह भी तो मुस्लिमों को मलेच्छ कहते है यानी जिसके साथ संपर्क नही हो सकता।
4. पेरा 1 (ख) में से शुरुआत की यह लाइने काट दी गई हैं। अंबेडकर साहेब ने यह लिखा था, "हिंदू धर्म और इस्लाम में और भी बहुत दोष हैं, जो हिंदू और मुसलमानों के घावों को कभी भरने नहीं देते। कहा जा सकता है कि हिंदू धर्म लोगों को बांटता है और इस्लाम लोगों को मिलाता है लेकिन यह अर्धसत्य है क्योंकि इस्लाम भी लोगों को उतना ही बांटता है जितना हिंदू धर्म। ........ ( इसके आगे वही पेरा 1 ( ख)
5. ऐसा करते क्यों है हिंदू लोग? बाबा साहेब ने हिंदुओं के बारे में भी लिखा है। उन्होंने बिलकुल सही लिखा और ऐसा करने का कारण जो बताया था वह आज भी इनकी आदतों पर बिलकुल फिट है। इसी ही किताब में लिखा है कि:-
6. हिंदुओं में ऊंची जाति वाले ही हिंदू समाज का मार्गदर्शन करते है और हिंदू जनमत का निर्माण करते हैं। दुर्भाग्यवश ऊंची जाति के हिंदू लोग नेता के रूप में बहुत घटिया होते हैं। उनके चरित्र में कुछ ऐसा गुण है जिससे हिंदू घोर विपत्ति में पड़ जाते हैं। ऐसा गुण इसलिए है क्योंकि वह सब कुछ स्वयं हासिल करना चाहते हैं। जीवन की अच्छी चीजें वह मिल - बांटना नही चाहते। उनके पास शिक्षा और शक्ति का एकाधिकार है और इसी के बल पर वह राज्य सत्ता पर काबिज हो गए हैं उनके जीवन का लक्ष्य यही है कि उनका एकाधिकार बना रहे। अपने वर्ग का प्रभुत्व बनाए रखने में ही उनका स्वार्थ है। इसलिए वह नीची जातियों के हिंदुओं को अधिकार, शिक्षा, शक्ति और सत्ता से वंचित रखने के लिए है संभव उपाय अपनाते हैं। इसके लिए सबसे निश्चित और प्रभावकारी उपाय है ऐसे धर्म ग्रंथो की रचना जिसके द्वारा नीची जातियों के लोगों को यह पाठ पढ़ा दिया जाता है कि उनका कर्तव्य सिर्फ ऊंची जातियों के हिंदुओं की सेवा करना है। अपने हाथों में यह एकाधिकार रख कर और नीची जातियों को इसमें से कुछ भी न दे कर, ऊंची जाति के हिंदू इस काम में असीम सफलता प्राप्त करते रहें हैं।.......................................... ऊंची जाति के हिंदुओं ने नीची जाति के लोगों के प्रति जो दृष्टिकोण बना रखा है वही वह मुस्लिमों पर भी लागू करना चाहते हैं। जो कुछ उन्होंने नीची जातियों के साथ किया उसी तरह वह मुस्लिमों को श्रेणी और सत्ता से अलग रखना चाहते हैं। ऊंची जाति के हिंदुओं को समझने के लिए उनके इस गुण को समझने की जरूरत है।
ऊंची जाति के हिंदू पाकिस्तान बनने का विरोध अपने वंशानुगत गुणों से किसी अन्य कारण से नही बल्कि रोजगार के साधन सीमित होने के कारण करेंगे। पाकिस्तान बनने के राह में रुकावट के जो भी कारण बताएं जाएं लेकिन इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि एक कारण ऊंची जाति के हिंदुओं का स्वार्थ है।
अंबेडकर साहेब की उक्त किताब के पन्ने भी पोस्ट कर रहा हूं।
Comments
Post a Comment