महाभारत - कन्याधन।

महाभारत के शान्तिपर्व के 67 वे अध्याय में लिखा है कि जब भी लड़कियां शादी के लिए तैयार हो जाएं तो उनमें से सबसे सुंदर कन्या राजा को शुल्क के रूप में दे दिया जाएं।

जब भीष्म तीरों से बिंधा हुआ जमीन पर पढ़ा था तब युद्धिष्टर को राज्य धर्म की शिक्षा दी थी, उसी के अंतर्गत यह प्रसंग आता है।

भीष्म बताता है कि राजा का होना किसी समाज के लिए क्यों जरूरी है। जब भी कोई बलशाली राजा राज्य के लोभ में दुर्बल राज्य पर हमला करे तो लोगों को चाहिए कि आगे बढ़ कर स्वागत सत्कार करे।

आगे भीष्म ने बताया कि पूर्व समय में लोगों ने नियम तो बनाए पर राजा नही होता था जिससे कुछ समय तो व्यवस्था बनी रही लेकिन बाद में दुर्व्यवस्था फैल गई। सब लोग इक्कठे हो कर ब्रह्मा जी के पास गए, राजा की व्यवस्था करने के लिय। ब्रह्मा जी ने मनु को नियुक्त किया। मनु ने उस प्रजा को स्वीकार नही किया।

तब प्रजा ने मनु को कहा कि आप डरें नहीं, हम आपको पशु, सुवर्ण( सोना) इत्यादि भी कुछ हिस्सा दिया करेंगे,

 और जब कन्याएं शादी के लायक हो जाएंगी उनमें से सबसे सुंदर कन्या शुल्क के रूप में आप को देंगे।

यह भी तो हमारी सनातन संस्कृति का ही हिस्सा है। इस सच्चाई को भी स्वीकार करना होगा। झूठा अभिमान भी ठीक नही होता। दुनिया में सभी सभ्यताओं का विकास एक जैसा ही हुआ है। 

गीता प्रेस गोरखपुर द्वारा प्रकाशित महाभारत और एक अन्य महाभारत से पन्ने ले कर पोस्ट कर रहा हूं।


●●●●●●


यदि यह एक सिद्धांत है तो महाभारत के उद्योग पर्व में अध्याय 106 से 123 तक विस्तृत अध्यायों में यह उदाहरण दृष्टव्य है जिसके प्रमुख पात्र गालव ऋषि, विश्वामित्र, राजा ययाति और माधवी हैं।
लिंक अध्याय 116 का, जिसमें राजा ययाति अपनी बेटी माधवी को, गालव ऋषि को दे देता है और गालव ऋषि उस सुंदर नारी को निरंतर तीन राजाओं के पास शुल्क लेकर एक एक संतान पैदा होने तक दे देता है👇
https://archive.org/details/FQnU_mahabharta-part-3-gita-press-gorakhpur/page/n363/mode/1up?view=theater

●●●●●



Comments

Popular posts from this blog

शंबुक

शूद्र जन्म से ही शूद्र

मत्स्य पुराण की कथा