यज्ञ संतान।

22 अगस्त 2021

बाल्मीकि रामायण में दशरथ द्वारा पुत्रेष्टि यज्ञ किया गया था । यज्ञ की अग्नि से एक दिव्य पुरुष खीर का पात्र लेे कर प्रगट हुआ था और वहीं खीर कौशल्या, सुमित्रा और कैकई ने खाई थी तब राम और उसके भाई पैदा हुए। (1) लेकिन इसी यज्ञ से एकदम पहले अश्वमेघ यज्ञ हुआ था जिसमें अश्व समेत 300 पशुओं का वध करके अग्नि भेट किया गया था। कौशल्या व बाकी की दोनों रानियों को घोड़े के साथ नियोजित किया(2 से 4) गीता प्रेस गोरखपुर ने अपनी बाल्मीकि रामायण से अर्थ बदल कर अश्व या किसी पशु की हत्या नहीं दिखाई है। (5) जबकि यही गीता प्रेस गोरखपुर महाभारत में अश्वमेघ यज्ञ में अश्व हत्या की बात छुपाने में नाकाम रही। युधिष्ठर ने भी यज्ञ किया उसमे पशु बली का बिल्कुल वहीं वर्णन है जो बाल्मीकि रामायण में है। यहां भी घोड़े के साथ द्रोपदी को बैठाया गया था। (6 और 7) लेकिन उसको गलत बता कर अपनी बाल्मीकि रामायण को बदल दिया गया है ।  लेकिन अभी का हमारा विषय पुत्रेष्टि यज्ञ से संतान प्राप्त करने के बारे में है।

कौशल्या द्वारा खीर खाने से राम पैदा हुए यह तो सब जानते है, टीवी सीरियल में भी था। लेकिन महाभारत के 2 महत्वपूर्ण पात्र पुत्रेष्टि यज्ञ से सीधे सीधे संतान के रूप में प्रगट हुए थे। ये थे द्रोपदी और उसका भाई धृष्टद्युम्न। 

क्या यह छोटे नन्हे बालक पैदा हुए ?

नहीं।

द्रोपदी के लिए तो लिखा है कि प्रगट होते समय उरोज  स्थूल और मनोहर थे । यानी स्तन भारी और मन को हर लेने वाले थे। नितम्ब ( चूतड़) मनोहर थे। और उसका भाई तो प्रगट होते ही सीधे रथ पर सवार हो गया। पढ़े आदीपर्व का 67 वा और 166 वा अध्याय। (8 से 10)

अश्वमेघ यज्ञ के समय स्त्री को घोड़े के साथ एक रात क्यों छोड़ दिया जाता है ? महाभारत खिल भाग के भविष्य पर्व के अन्तर्गत 5 वे अध्याय में राजा जनमेजय ( अर्जुन पुत्र अभिमन्यु के पुत्र परीक्षित का बेटा) द्वारा अश्वमेघ यज्ञ में जब उसकी पत्नी घोड़े के साथ थी तब जनमेजय ने देख लिया कि घोड़ा संभोग कर रहा है। पहले तो जनमेजय यज्ञ करवाने वाले पंडितों से नाराज़ हुए की घोड़ा मरा नहीं है। लेकिन उन्होंने बताया कि गौतम ऋषि की पत्नी अहिल्या से संभोग करने वाले इन्द्र घोड़े में   
प्रविष्ट हो गए है और यह उसी काम है। तब राजा जनमेजय ने सभी ब्राह्मणों को राज्य छोड़ने का आदेश लिया, इन्द्र को श्राप दिया और अपनी पत्नी को छोड़ने का एलान किया। (11)

Comments

Popular posts from this blog

शंबुक

शूद्र जन्म से ही शूद्र

मत्स्य पुराण की कथा