दयायनन्द छुआछूत समर्थक।

स्वामी दयानंद का छुआछत पर विश्वास था। वह अछूत का बना हुआ खाना खाने से इंकार करते थे।

स्वामी दयानंद की मृत्यु के बाद उनके परम शिष्य है पंडित लेख राम ने स्वामी दयानंद जी की जीवनी लिखने के लिए हर उस जगह यात्रा की जहां-जहां स्वामी दयानंद जी ने कुछ समय बिताया था। वह उन लोगों से मिले जिनके साथ स्वामी दयानंद जी का संपर्क रहा था और उनके कथन को कलमबद किया। निम्नलिखित मैंने आर्ष साहित्य प्रचार ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित "जीवन चरित्र महर्षि दयानंद सरस्वती"  नामक पुस्तक से लिया है।

स्वामी दयानंद जी ने 14 अप्रैल 1879 से 30 अप्रैल 1879 तक का समय देहरादून में बिताया था। इन दिनों इन के साथ रहे कृपा शंकर गौड़ देहरादून निवासी ( मूल रूप से रुड़की निवासी) ने बताया था:-

"एक दिन ब्रह्म समाज के बाबू कालिदास घोष स्वामी जी के पास गए। मैं उस समय उपस्थित नहीं था परंतु मेरे बड़े भाई हरगुलाल जी और पंडित मुकंद लाल तहसीलदार उपस्थित थे। उन्होंने स्वामी जी से प्रार्थना की कि कल वह उनके यहां भोजन करें। स्वामी जी ने उत्तर दिया कि मुझे भोजन करने में कोई आपत्ति नहीं है लेकिन सुना जाता है कि ब्रह्म समाज के यहां अंत्यज ( महानीच) लोग भी भोजन बनाने का काम करते हैं। इसलिए उनकी भोजन करने में कोई रुचि नहीं है। इसके बाद खाने के विषय में परस्पर चर्चा होती रही। अंत में बाबू काली मोहन घोष ने कहा कि यह सही है कि हम किसी के हाथ से बने  खाने को बुरा नही समझते  परंतु हम ऐसा करते नहीं हैं। स्वामी जी ने कहा कि अगर आप मानते मानते हैं और करते नहीं हैं तो हम खाना खा लेंगे।

दूसरे दिन मेरे भाई ने खाने के समय मुझे बताया कि स्वामी जी ने बाबू कालिदास घोष के खाने का निमंत्रण स्वीकार किया है। यह सुनते ही मैं खाना परोस कर उनके डेरे पर पहुंचा दिया और खुद भी पहुंच गया। स्वामी जी ने पूछा कि यह क्या है तो मैंने कहा कि आपके लिए खाना है,  आपने बड़ी भूल की जो बाबू काली मोहन घोष के यहां खाना स्वीकार किया। मैने खुद अपनी आंखों से देखा है कि उनके यहां एक भंगन खाना बनाया करती है। स्वामी जी ने कहा कि मुझे ज्ञात नही था, मैने अभी उनके खाने से साग निकाल कर अलग रखा है। मैने कहा कि उनका खाना लौटा दीजिए। स्वामी जी ने कहा कि हमारे साथ धोखा हुआ है। आपके भाई और पंडित मुकंद लाल के सामने बात हुई थी उन्होंने भी मुझे नही बताया। फिर वह थाल वापस करके मेरे लाए खाने को खाना शुरू किया। थोड़ी देर बाद बाबू काली दास घोष भी आ गए और कहा कि बड़े खेद की बात है कि कल आपने खाना खाने को स्वीकार किया था और आज आप इंकार कर रहे हैं। स्वामी जी ने कहा कि कल जो आप से बात हुई थी वह मिथ्या सिद्ध हुई। मैंने सुना है कि आपके यहां भंगन खाना बनाया करती है। उसने कहा कि मैंने तो कह दिया था कि हम प्रत्येक के बने हुए खाने को खा लिया करते हैं । मेरी यह कहने पर भी आप ने मान लिया था। स्वामी जी ने कहा कि कल बातचीत के समय पंडित मुकंद लाल और हर गुलाल उपस्थित थे और आपने कहा था कि हम केवल कहते हैं, करते नही हैं।

संबंधित पन्ने पोस्ट हैं।

Comments

Popular posts from this blog

शंबुक

शूद्र जन्म से ही शूद्र

मत्स्य पुराण की कथा