100 पुत्र

 राजा को ब्राह्मण ने मांस भक्षी राक्षस होने के शाप दिया, उसी राक्षस ने उसी ब्राह्मण को और उसके 99 भाइयों को खा लिया।

जिसके 100 बच्चे राक्षस खा गया वह था ऋषि वशिष्ठ और राक्षस को पनाह देने वाला था ऋषि विश्वामित्र।
पेट में ही बच्चा 12 वर्ष से वेद अभ्यास करके पेट से ही वेद पाठ करता है जिसको आदमी दूर से सुन भी लेता है। यह पैदा होने वाला बालक था पराशर ऋषि।
दूसरे केस में बच्चा ठहरने के 12 साल भी जब नहीं निकला तो माता ने प्रहार करके बच्चे को निकाला।
वशिष्ठ जिसके 100 बच्चे राक्षस ( शाप ग्रस्त राजा ) खा गया, पुत्र शोक से बार बार आत्महत्या का असफल प्रयास किया। फिर उसी शाप ग्रस्त राजा जो राक्षस बना हुआ था का उद्धार किया। राजा ने मुनि वशिष्ठ से अपने इछवाकु कुल को आगे बढ़ाने के लिए वरदान मांगा।
वरदान क्या होता है? वशिष्ठ उस राजा के साथ उसके घर गया उस राजा की पत्नी से हालाला से, नहीं नहीं, गलती से हालाला बोल दिया, नियोग से गर्भ स्थापित किया। ये राजा श्री राम के इछवाकु कुल से संबंधित थे और अयोध्या के राजा थे।
( साभार ;- गीता प्रेस गोरखपुर द्वारा प्रकाशित महाभारत।)
विश्वामित्र और वसिष्ठ की दुश्मनी थी। वशिष्ठ के 100 पुत्र थे, सबसे बड़ा शक्ति जिसकी राजा सौदास ( कल्माषपाद ) जो अयोध्या के राजा थे और श्री राम जो अपनी माता के द्वारा खीर खाने से पैदा हुए थे, के कुल इछवाकु कुल से संबंधित थे से बहस हो गई। राजा ने उसको रास्ता छोड़ने के लिए कहा था लेकिन शक्ति का कहना था ब्राह्मण को पहले रास्ता मिलना चाहिए। राजा ने ऋषि शक्ति को कोड़े से मारा और ऋषि ने उसको श्राप दिया कि तू राक्षस हो कर मानव मांस खाएगा। तब विश्वामित्र ने उस राजा को राक्षस का शरीर दिया। फिर इसी राक्षस ने किसी और ब्राह्मण को, जिसने उस राक्षस राजा से खाना मांगा था, आदमी के मांस वाला भोजन दे दिया। ब्राह्मण ने भोजन को पहचान कर फिर श्राप दिया तू ही मानव मांस खाने वाला होगा। अब दोहरे श्राप से ग्रसित राजा ने सबसे पहले उसी ऋषि शक्ति की खाया जिसने श्राप दिया था। फिर विश्वामित्र ने उसी को वसिष्ठ के बाकी के 99 पुत्रों को खाने के लिए प्रेरित किया और इस तरह सभी 100 पुत्रों को खा गया। फिर वसिष्ठ ने पुत्र शोक से दुखी हो कर आत्म हत्या के विचार से 2 बार कोशिश की लेकिन मरा नहीं। तब उसके सबसे बड़े बेटे शक्ति की गर्भवती विधवा मिल गई जिसके पेट में 12 वर्ष से बच्चा वेद अभ्यास कर रहा था। फिर दोनों को वहीं राजा सौदास ( कल्माषपाद ) मिल गया जिसका ऋषि वशिष्ठ ने उद्धार किया जिससे वह शापमुक्त हो गया और वसिष्ठ से पुत्र का वरदान मांगा। वशिष्ठ उसके घर जाकर उसकी रानी के साथ नियोग करके पुत्र पैदा किया। 12 साल तक वह बालक पेट से बाहर नहीं आया तब माता ने पत्थर से चोट मार कर जबरदस्ती बालक को निकाला । इस तरह इस बालक का नाम अश्मक हुआ जो पर्तापी राजा था ।









Comments

Popular posts from this blog

शंबुक

शूद्र जन्म से ही शूद्र

मत्स्य पुराण की कथा